कैप्टन कूल ने अपने फॉर्महाउस पर उगाई सब्जियों का लिया स्वाद, फैंस को भाया धोनी का सिंपल अवतार- VIDEO
भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का फॉर्मिंग के लिए प्यार भी छुपा नहीं है। धोनी एक शांत इंसान हैं, जो फॉर्म में खेती वगैरह में भी दिलचस्पी लेते हैं।
कई किस्म के शौंक रखने वाले धोनी के पास रांची में 40 एकड़ की जमीन है, जिसमें वे फॉर्मिंग गतिविधियों को करते हैं।

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कैप्टन कूल को उनके रांची फॉर्महाउस पर घर में उगाई गई सब्जियों का जायका लेते हुए देखा जा सकता है।
इस वीडियो पोस्ट में गौतम गंभीर को लेकर तंज किया गया कैप्शन भी है, जिसमें कहा है कि गंभीर ने धोनी की वर्ल्ड कप 2011 के फाइनल में खेली गई नाबाद 91 रनों की पारी को कुछ ज्यादा ही हाइप कर दिया गया है। इसी बीच आप धोनी को शांति से अपने फॉर्म में वेजी को लुत्फ उठाते हुए देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Asia Cup 2023: रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या के यो-यो टेस्ट का रिजल्ट आया, बुमराह, राहुल ने नहीं लिया भाग
फैंस को धोनी का ये अंदाज फिर से भा रहा है और वे सोशल मीडिया पर उनके लिए प्यार बरसा रहे हैं। जाहिर है वीडियो वायरल है और इसके कमेंट बॉक्स में धोनी के प्रति प्रेम उमड़ा हुआ देखा जा सकता है। हालांकि, कुछ के कमेंट में ये भी कहा गया है कि धोनी ने अपनी सिंपल इमेज को चमकाने के लिए पीआर का बड़ा नाप-तौल कर इस्तेमाल किया है।
वैसे धोनी का ये फॉर्म हाउस काफी प्रसिद्ध है, जहां कई भारतीय क्रिकेटर भी जा चुके हैं। धोनी ने इस बार अपना बर्थडे वीडियो भी कुदरत की छांव में खुले आसमान के नीचे कुछ डॉग्स के साथ सेलिब्रेट किया था। वह वीडियो बंपर हिट रहा था। धोनी का ये सिंपल अवतार बहुत ही चर्चित है।












Click it and Unblock the Notifications