VIDEO: घोड़े को अपने हाथों से चारा खिलाते नजर आए धोनी, सादगी देख मुरीद हुए फैंस
MS Dhoni Playing With Horse: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स एक बार फिर से आईपीएल खेलने वाली है। आईपीएल 2024 में महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स का नेतृत्व करेंगे। महेंद्र सिंह धोनी के लिए यह आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है। पिछले साल धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने खिताब जीतने का कारनामा किया था।
धोनी का वीडियो वायरल: आईपीएल से पहले धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी घोड़े के साथ समय बिताते नजर आ रहे हैं। वीडियो में एमएस धोनी छोटे घोड़े को अपने हाथों से चारा खिलाते दिखाई दे रहे हैं। फैंस भी इस वीडियो को जमकर पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लगातार फैंस धोनी के इस वीडियो पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

चेन्नई को नए खिलाड़ी की जरूरत: चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल नीलामी से पहले अपने कुछ खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। इनमें कई बड़े नाम भी शामिल है। इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने इस साल आईपीएल खेलने से अपना नाम वापस ले लिया है। बेन स्टोक्स को चेन्नई सुपर किंग ने पिछले सीजन 16 करोड़ 25 लाख रुपए में खरीदा था। ऐसे में बेन स्टोक्स की जगह चेन्नई को एक नए ऑलराउंडर की जरूरत होगी।
19 दिसंबर को ऑक्शन: 19 दिसंबर को दुबई में होने वाले मिनी ऑक्शन के दौरान चेन्नई की नजरें कई खिलाड़ियों पर होगी। इसमें भारतीय खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर और मनीष पांडे भी शामिल हैं। अंबाती रायडू के संन्यास लेने के बाद चेन्नई की कोशिश मनीष पांडे को अपने साथ जोड़ने की होगी। मनीष पांडे मिडल ऑर्डर में आकर चेन्नई के लिए पारी को संभालने का काम कर सकते हैं।
शार्दुल ठाकुर इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रह चुके हैं। पिछले दो सीजन में शार्दुल ठाकुर ने दिल्ली और कोलकाता जैसी टीमों की तरफ से आईपीएल खेला था। लेकिन इन दोनों ही सीजन में शार्दुल ठाकुर का प्रदर्शन साधारण रहा। ऐसे में वह एक बार फिर से अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी की तरफ लौट सकते हैं।
MS Dhoni and his love for pets. pic.twitter.com/FWBxzlTJMM
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) December 3, 2023












Click it and Unblock the Notifications