दिल्ली के खिलाफ धोनी की पारी के बाद फैंस खुश, बोले- टी 20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में आ जाओ माही
नई दिल्ली, मई 08। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के इस सीजन में जबरदस्त लय में हैं। धोनी अपनी टीम के लिए लगभग हर मैच में एक फिनिशर की भूमिका निभा रहे हैं। रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी धोनी ने एक फिनिशर का रोल अदा किया और 8 गेंदों में 21 रन की पारी खेली। इस छोटी सी पारी में धोनी ने 1 चौका और 2 छक्के लगाए।

माही ने छक्के से खोला खाता
धोनी की बेहतर फिनिश के चलते ही चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 209 रनों का लक्ष्य दिल्ली को दे दिया। आपको बता दें कि धोनी 18वें ओवर में बल्लेबाजी करने के लिए आए थे। उन्होंने दूसरी ही गेंद पर एक छक्का जड़ अपना खाता खोला। इसके बाद अगली ही गेंद पर उन्होंने एक चौका जड़ दिया। धोनी के इन शॉट्स ने स्टेडियम में फैंस को खुश कर दिया।

माही को लेकर फैंस कहने लगे यह बातें
धोनी की इस पारी के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने यह मांग कर दी है कि इसी साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए धोनी को संन्यास वापस ले लेना चाहिए। धोनी की पारी को लेकर ट्विटर पर यूजर्स यही कह रहे हैं कि धोनी ने आज की पारी से यह साबित कर दिया है कि उम्र सिर्फ एक नंबर होता है। आप भी देखिए कि धोनी की पारी के बाद सोशल मीडिया पर फैंस क्या-क्या कह रहे हैं।

कॉनेवे ने खेली धुंआधार पारी
आपको बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से आज के मैच में धोनी के अलावा ओपनर बल्लेबाज डेविड कॉनवे ने धुंआधार बल्लेबाजी की। उन्होंने 49 गेंदों में 87 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 5 छक्के जड़े। कॉनवे के अलावा शिवम दुबे ने भी 19 गेंदों में 32 रन की एक ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने भी अपनी पारी में 2 चौके और 2 छक्के जड़े।












Click it and Unblock the Notifications