महेंद्र सिंह धोनी से हो गई बड़ी गलती? पुलिस ने लगा दिया जुर्माना, आखिर क्या है पूरा मामला

MS Dhoni: क्रिकेट के मैदान पर अपनी बिजली जैसी फुर्ती और सटीक फैसलों के लिए मशहूर कैप्टन कूल एमएस धोनी इस समय एक अलग ही वजह से चर्चा में हैं। आईपीएल 2026 की तैयारियों के बीच रांची की सड़कों से धोनी को लेकर एक ऐसी खबर आई है जिसने उनके फैंस को हैरान कर दिया है।

ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को लेकर धोनी की गाड़ी का ऑनलाइन चालान कटने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि रांची के एक व्यस्त इलाके में ओवरस्पीडिंग या ट्रैफिक सिग्नल की अनदेखी के चलते ऑटोमैटिक कैमरों ने धोनी की गाड़ी को ट्रैक किया और तुरंत ई-चालान जेनरेट हो गया। यह चालान 1000 रुपये का बताया जा रहा है।

ms dhoni

जैसे ही यह खबर इंटरनेट पर आई, फैंस के बीच बहस छिड़ गई। कुछ लोग इसे नियमों की सख्ती बता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि कानून सबके लिए बराबर है, चाहे वह देश का सबसे बड़ा क्रिकेटर ही क्यों न हो। धोनी अपनी महंगी और शानदार गाड़ियों के कलेक्शन के लिए जाने जाते हैं, और अक्सर उन्हें रांची की सड़कों पर खुद ड्राइविंग करते देखा जाता है।

धोनी के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ई-चालान की घटना से ठीक कुछ दिन पहले ही थाला एक और कानूनी पचड़े में फंस गए थे। झारखंड राज्य आवास बोर्ड ने रांची में एक रिहायशी प्लॉट के कथित दुरुपयोग को लेकर एमएस धोनी को नोटिस जारी किया है।

अधिकारियों का कहना है कि रांची के हरमू रोड स्थित जिस प्लॉट को कड़ाई से केवल रहने के उद्देश्य से आवंटित किया गया था, वहां कमर्शियल गतिविधियां यानी व्यावसायिक काम किए जाने की आशंका है। आपको बता दें कि यह वही घर है जहां धोनी अपने रिंग रोड वाले नए फार्महाउस में शिफ्ट होने से पहले रहा करते थे। अब प्रशासन इस बात की जांच कर रहा है कि क्या इस जमीन का इस्तेमाल नियमों के खिलाफ जाकर किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+