VIDEO: रांची की सड़कों पर 50 साल पुरानी कार चलाते नजर आए धोनी, माही को देख फैंस ने खूब मचाया शोर

MS Dhoni Vintage Car Collection: इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी महेंद्र सिंह धोनी फैंस के बीच चर्चाओं में बने रहते हैं। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बाइक और कारों में अक्सर घूमते हुए देखा गया है। धोनी को कार और बाइक्स का काफी शौक हैं। यही वजह है कि उनके पास अधिकतर कंपनियों की गाड़ी देखने को मिल जाएगी।

वायरल हुआ था वीडियो: पूर्व भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद के हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट में धोनी के रांची वाले घर का एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में धोनी की वो गैराज दिख गई, जिसमें उनके सभी कार और बाइक्स के कलेक्शन हैं। धोनी के गैरज को देखकर फैंस सोशल मीडिया पर लगातार उनके पास मौजूदा गाड़ियों का कयास लगाने में जुट गए।

MS Dhoni 1

रांची की सड़कों पर नजर आए धोनी: धोनी रांची में अपनी पोंटिएक ट्रांस एम एसडी-455 चलाते हुए नजर आए। इस दौरान सड़क पर मौजूद लोगों ने धोनी-धोनी चिल्लाकर अपने पसंदीदा खिलाड़ी का ध्यान खुद की तरफ खींचने का काम भी किया। धोनी जिस कार को ड्राइव कर रहे थे, वह 1973 का मॉडल है। जो माही के कार कलेक्शन में शामिल है। कुछ दिन पहले धोनी रोल्स रॉयस रैथ चलाते नजर आए थे। धोनी के पास कई पुरानी कारें हैं, जिसकी ड्राइविंग का मजा अब वह उठाते हुए नजर आ रहे हैं।

आईपीएल में खेलेंगे धोनी: धोनी की कप्तानी में साल 2023 में उनकी टीम चैन्नई सुपर किंग्स चैंपियन बनी थी। ऐसा माना जा रहा था कि यह धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है। लेकिन धोनी ने अंतिम मैच के बाद साफ कर दिया कि वह अभी आईपीएल से संन्यास नहीं ले रहे हैं। वह अगले सीजन यानी साल 2024 में होने वाले आईपीएल में भी हिस्सा लेंगे। धोनी ने इसके पीछे फैंस को बड़ी वजह बताया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+