IPL 2023: रवींद्र जडेजा को मिला धोनी का साथ, क्या अब CSK से बाहर नहीं होंगे 16 करोड़ के जड्डू!

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने पिछले साल रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को 16 करोड़ रुपये देकर रिटेन किया था। रवींद्र जडेजा चेन्नई के सबसे महंगे खिलाड़ी थे। टीम मैनजमेंट ने उन्हें कप्तानी के लिए भी चुना था।

IPL 2023 Ravindra Jadeja and CSK: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने पिछले साल रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को 16 करोड़ रुपये देकर रिटेन किया था। रवींद्र जडेजा चेन्नई के सबसे महंगे खिलाड़ी थे। टीम मैनजमेंट ने उन्हें कप्तानी के लिए भी चुना था। लेकिन जडेजा का आईपीएल के 15वें सीजन में निराशाजनक प्रदर्शन रहा। जिसके बाद उनके रिलीज होने की खबरों ने सुर्खियां पकड़ ली। दूसरी टीमों में ट्रेड होने की बातें भी सामने आई।

रवींद्र जडेजा पर है धोनी को भरोसा

रवींद्र जडेजा पर है धोनी को भरोसा

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक रवींद्र जडेजा इस साल भी चेन्नई के साथ बने रहेंगे। फ्रेंचाइजी के कुछ लोग रवींद्र जडेजा को टीम से बाहर करना चाहते थे, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी ने टीम मैनजमेंट को साफ कह दिया कि जडेजा की जगह टीम में कभी कोई खिलाड़ी नहीं ले पाएगा। धोनी ने बताया कि जडेजा की रिप्लेसमेंट कोई दूसरा खिलाड़ी है ही नहीं।

मिनी ऑक्शन के लिए नहीं होंगे रिलीज

मिनी ऑक्शन के लिए नहीं होंगे रिलीज

इस मामले में धोनी के हस्तक्षेप के बाद शायद ही टीम मैनजमेंट अब रवींद्र जडेजा को बाहर करने का मन बनाए। महेंद्र सिंह धोनी जडेजा को टीम के साथ बनाए रखना चाहते हैं। धोनी की इस बात पर काफी लोगों की सहमति मिल चुकी है। लिहाजा ऐसा माना जा सकता है कि जडेजा अगले सीजन भी पीली जर्सी में चेन्नई के लिए कमाल करेंगे। जडेजा से चेन्नई की टीमों को खासी उम्मीदें होगी।

बीच सीजन में छोड़ दी थी कप्तानी

बीच सीजन में छोड़ दी थी कप्तानी

रवींद्र जडेजा ने चेन्नई की कप्तानी बीच सीजन में ही छोड़ दिया था। लगातार मिली हार के बाद चेन्नई ने एक बार फिर धोनी को टीम का कप्तान बनाया। जिसके बाद नतीजे तो टीम के पक्ष में आये, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। क्वालिफायर की दौड़ से बाहर होने के बाद धोनी ने कहा था कि वह अभी और खेलना चाहते हैं। चेन्नई के फैंस धोनी को एक बार फिर टीम की कप्तानी करते देखना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+