विराट कोहली के प्यार में पागल थीं यह बॉलीवुड अभिनेत्री, अब खुद बयां की है पूरी कहानी
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ऑन फील्ड अपने खेल के लिए जाने जाते हैं, वहीँ ऑफ़ द फील्ड वह अपनी फिटनेस और स्मार्ट लुक्स के लिए जाने जाते हैं। यही कारण है कि फीमेल फैन्स भी विराट कोहली के पीछे पागल होती हैं। ऐसी ही एक फैन बॉलीवुड से आती हैं जो विराट कोहली के प्यार में पड़ गईं थी। हम बात मृणाल ठाकुर की कर रहे हैं जिनको एक समय विराट कोहली काफी ज्यादा पसंद थे और वह उनसे प्यार करने लगी थीं। हालांकि यह एकतरफा प्यार था जिसके बारे में खुद मृणाल ने ही बताया है।

विराट कोहली हैं फिटनेस आइकन
बैटिंग और फील्डिंग में तो कोहली टॉप क्लास खिलाड़ी हैं ही, लेकिन फिटनेस के मामले में क्रिकेट जगत उनकी मिसाल देता है। कोहली खाने से लेकर जिम तक हर चीज का ध्यान रखते हैं। उन्होंने अपनी फिटनेस के लिए वीगन चीजें खाना भी शुरू कर दिया था। 34 साल की उम्र होने के बाद भी विराट कोहली की चुस्ती इस कदर होती है कि हर कोई हैरान रह जाता है। उनको वर्ल्ड क्रिकेट में फिटनेस का आइकन माना जाता है।
फ़िलहाल विराट कोहली रेस्ट कर रहे हैं
ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप के दौरान धाकड़ फॉर्म दिखाने वाले विराट कोहली इस समय आराम कर रहे हैं। वह बांग्लादेश दौरे से मैदान पर वापसी करेंगे। वर्ल्ड कप में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। उनके बल्ले से चार अर्धशतक आए थे। इससे पहले एशिया कप में भी कोहली ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। लगभग तीन साल बाद विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक जड़ा।












Click it and Unblock the Notifications