12 चौके-6 छक्के...महज 48 गेंदों में जड़ा शतक, भारत को मिला एक और सुपरस्टार!
MPL 2025, 1st Match Result: ईगल नासिक टाइटंस ने महाराष्ट्र प्रीमियर लीग 2025 के पहले मैच में रत्नागिरी जेट्स को आठ विकेट से हरा दिया है। यह मुकाबला बुधवार 4 जून को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया। नासिक के कप्तान प्रशांत सोलंकी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। रत्नागिरी के सलामी बल्लेबाजों ने पारी की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में किया।
रत्नागिरी ने बनाए इतने रन (MPL 2025, 1st Match Result)
रत्नागिरी के सलामी बल्लेबाज धीरज फटांगरे ने 47 गेंदों में सात चौकों और चार छक्कों की मदद से 81 रन नाबाद बनाए। कप्तान अजीम काजी ने 31 गेंदों पर 42 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और दो छक्के शामिल थे। निखिल नाइक (14) और दिव्यांग हिंगणेकर (20) ने भी बल्लेबाजी की, लेकिन स्कोर को गति नहीं दे सके। रत्नागिरी ने निर्धारित 20 ओवर में 194/6 का सम्मानजनक स्कोर बनाया।

मदार भंडारी ने जड़ा शतक
ईगल नासिक टाइटंस की तरफ से अक्षय वायकर ने 4 ओवर में 26 रन देकर सबसे किफायती गेंदबाज़ी की और नाइक का अहम विकेट भी लिया। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए भी नासिक की शुरुआत बेहद जबरदस्त रही। विकेटकीपर-बल्लेबाज मंदार भंडारी ने रत्नागिरी के गेंदबाज़ों की जमकर धुनाई की। भंडारी ने महज 48 गेंदों में 12 चौकों और छह छक्कों की मदद से शतक पूरा किया और 112 रन बनाकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। मंदार भंडारी की इस पारी की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। फैंस मंदार भंडारी को भारतीय टीम का अगला सुपरस्टार बता रहे हैं।
नासिक ने जीत से किया आगाज
अरशिन कुलकर्णी ने भी 39 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 32 गेंदों का सामना किया। सलामी जोड़ी ने 12 ओवर में 122 रन जोड़े। साहिल पारख ने 22 गेंदों में पांच चौकों और तीन छक्कों के साथ 46 रन बनाए और इम्पैक्ट प्लेयर साबित हुए। जब नासिक को सिर्फ पांच रन चाहिए थे तब पारख आउट हो गए। इसके बाद रंजीत निकम ने एक गेंद खेली और चार लेग-बाई लेकर टीम को 18.2 ओवर में आठ विकेट से जीत दिलाई। नासिक की इस शानदार जीत ने एमपीएल 2025 का बेहतरीन आगाज किया।












Click it and Unblock the Notifications