Ashes Series 2023: एशेज में किसके नाम है सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड? जानें टॉप बल्लेबाजों के नाम
ashes 2023: एशेज सीरीज में सबसे ज्यादा शतक लगाने वालों की लिस्ट में स्टीव स्मिथ तीसरे स्थान पर हैं। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज के नाम इंग्लैंड के खिलाफ 48 पारियों में 11 शतक हैं।
AUS vs ENG Test: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच आज, 16 जून से एशेज सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। दोनों टीमों के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे मुकाबले में कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। आइए इस मौके पर जानते हैं एशेज सीरीज में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड किसके नाम है, और कौन हैं टॉप-5 बल्लेबाज।
डोनाल्ड ब्रैडमैन के नाम है एशेज सीरीज में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड
एशेज सीरीज में सबसे ज्यादा शतक लगाने वालों की लिस्ट में पहला नाम ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज सर डोनाल्ड ब्रैडमैन का है, जिन्होंने कुल 19 शतकों जड़े हैं। साल 1930 की एशेज सीरीज में 'द डॉन' ब्रैडमैन ने चार शतक बनाए जो कि इंग्लैंड के वैली हैमंड के साथ एक सिंगल एशेज सीरीज में बनाए गए सबसे अधिक शतकों का संयुक्त रिकॉर्ड है।

लिस्ट में दूसरे नंबर पर जैक हॉब्स का नाम
एशेज सीरीज में सबसे ज्यादा शतक लगाने वालों की लिस्ट में दूसरा नाम इंग्लैंड के जैक हॉब्स का है, जिनके नाम कुल 12 शतक का शानदार रिकॉर्ड है। एक और दिसचस्प बात ये है कि हॉब्स 46 साल और 82 दिन की उम्र में टेस्ट शतक बनाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं।
स्टीव स्मिथ के पास तीसरे से दूसरे स्थान पर पहुंचने का मौका
स्टीव स्मिथ इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज के नाम इंग्लैंड के खिलाफ 48 पारियों में 11 शतक हैं, जिसमें लगभग हर चौथी एशेज पारी में उनके नाम शतक है। हालांकि, एशेज सीरीज 2023 में वह महज एक शतक लगाते ही लिस्ट में जैक हॉब्स की बराबरी कर सकते हैं।
पूर्व कप्तान स्टीव वॉ के नाम 10 शतक
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ के नाम एशेज की 72 पारियों में 10 शतक हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने अपने टेस्ट करियर के दौरान कुल 45 एशेज टेस्ट मैच खेले. इस दौरान उन्होंने 58.75 के औसत से कुल 3173 रन बनाए।
इंग्लैंड के वैली हैमंड एशेज में 58 पारियों में नौ शतकों के साथ सर्वाधिक शतकों की सूची में पांचवे स्थान पर हैं। हैमंड के बाद इंगलैंड के डेविड गोवर के नाम भी 9 शतक हैं।












Click it and Unblock the Notifications