Ashes 2023 Prediction: क्या होगा एशेज सीरीज का रिजल्ट, कौन बनाएगा सर्वाधिक रन, कौन लेगा सबसे ज्यादा विकेट
एशेज क्रिकेट एक रोमांचक टूर्नामेंट है जहां पर इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें एक-दूसरे के खिलाफ प्रभुत्व साबित करने के लिए उतरती है। ये क्रिकेट की सबसे पुरानी प्रतिद्वंदिता है जो 1877 से चली आ रही है और 1882 में तो बाकायदा एशेज नाम की भी चर्चा हुई थी।
भले ही 'द एशेज' नाम 1990 के दशक से आधिकारिक तौर पर इस्तेमाल हुआ है, लेकिन यह बहुत पुरानी टक्कर है, जिसने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कई सुनहरे पल दिए हैं।

मौजूदा सीरीज में 3 बिंदुओं पर काफी दिलचस्पी पैदा हो रही है- सबसे ज्यादा रन कौन बनाएगा, सबसे ज्यादा विकेट कौन लेगा और सीरीज की स्कोरलाइन यानी कौन सी टीम कितने अंतर से जीतेगी।
सबसे ज्यादा रन कौन कर सकता है-
इन तीनों सवालों की काफी चर्चाएं हैं। हम सोशल मीडिया पर यूजर के व्यू को ध्यान में रखें तो टॉप रन स्कोरर के तौर पर स्टीव स्मिथ सबसे बड़े नाम निकलते हैं। हालांकि मार्नस लाबुशेन को लेकर भी चर्चाएं हैं लेकिन स्टीव स्मिथ के इंग्लैंड के रिकॉर्ड को देखते हुए वे टॉप रन स्कोरर के तौर पर कई लोगों के पसंदीदा है।
स्मिथ ने इंग्लैंड के 33 टेस्ट मैचों में 60 के करीब के औसत से बैटिंग की है। वैसे तो ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम में तीन ऐसे बल्लेबाज खेल रहे हैं जो आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में टॉप-3 पर हैं। इनमें मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड शामिल है।
सबसे ज्यादा विकेट वाला कौन होगा-
इसके अलावा सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज की बात हो रही है, उसमें सोशल मीडिया पर ओली रॉबिंसन को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। अधिकतर सोशल मीडिया यूजर्स ओली रॉबिन्सन के पक्ष में दिखाई दे रहे हैं।
असल में रिकॉर्ड इस युवा बॉलर के साथ है क्योंकि उन्होंने अब तक 17 मैचों के टेस्ट करियर में 21.27 के औसत के साथ 66 विकेट हासिल किए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनको 5 मैच खेलने का अनुभव हासिल है और पिछली 10 पारियों में उन्होंने जबरदस्त गेंदबाजी की है।
सबसे बड़ा सवाल- क्या होगी स्कोरलाइन?
वही स्कोरलाइन, यानी कौन कितने अंतर से जीतेगा की बात आती है तो कुछ एक्सपर्ट के व्यू देख लेते हैं। साइमन डूल 3-2 सीरीज की भविष्यवाणी करते हैं लेकिन वे यह नहीं बताते कि कौन जीतने वाला है। पूर्व इंग्लिश ओपनर माइकल अथर्टन इंग्लैंड की टीम को थोड़ा सा मार्जिन देते हुए 3-2 या 3-1 से सीरीज जीतने की भविष्यवाणी करते हैं।
इंग्लैंड के पूर्व वनडे कप्तान इयोन मोर्गन 3-2 से अंग्रेजों के जीतने की भविष्यवाणी करते हैं। इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान माइकल हुसैन इंग्लैंड द्वारा 3-2 से जीतने की भविष्यवाणी करते हैं। वहीं कुछ क्रिकेट एक्सपर्ट ने ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में 3-2 से सीरीज जाने की भविष्यवाणी की है, लेकिन अधिकतर एक्सपर्ट का रुख इंग्लैंड की ओर 3-2 से झुका है।
मोटे-मोटे तौर पर मान सकते हैं कि एशेज 3-2 से किसी एक टीम के पक्ष में रहेगी और इस बात की ज्यादा संभावना है कि ये टीम ऑस्ट्रेलिया की जगह इंग्लैंड होगी।












Click it and Unblock the Notifications