रोहित को कप्तानी से हटाना मुंबई को पड़ा भारी, रातोंरात इतने लाख फैन्स ने इन्स्टाग्राम पर किया अनफॉलो
Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस को आईपीएल में सबसे सफल टीम बनाया है। उनकी कप्तानी में मुंबई ने पांच बार खिताबी जीत हासिल की है। इस बीच हार्दिक पांड्या को टीम में लाकर उनको कप्तान बना दिया गया और रोहित शर्मा से कप्तानी छीन ली गई, यह फैसला चौंकाने वाला है।
मुंबई इंडियंस में रोहित शर्मा को चाहने वाले फैन्स ज्यादा हैं। उन्होंने मैनेजमेंट के इस फैसले को लेकर गुस्सा जताया है। मुंबई इंडियंस के फैन्स ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जताई है। फैन्स ने रोहित शर्मा के बिना टीम को सपोर्ट नहीं करने की बाते कहीं।

इसका उदाहरण भी रातोंरात ही देखने को मिल गया। रोहित शर्मा के चाहने वाले लोगों ने मुंबई इंडियंस के इन्स्टाग्राम पेज को तुंरत अनफॉलो कर दिया। फैन्स ने बड़ी संख्या में आकर मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करने से मना कर दिया। 5 लाख से ज्यादा लोगों ने रोहित को कप्तानी से हटाते ही मुंबई इंडियंस का इन्स्टाग्राम पेज अनफॉलो कर दिया। यह संख्या कम नहीं मानी जा सकती।
रोहित को कप्तानी से हटाने पर काफी लोग मायूस हुए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने भी रोहित शर्मा को लेकर एक वीडियो पोस्ट किया। उनकी कप्तानी और चेन्नई के खिलाफ मैचों के फोटोज लेकर वीडियो बनाया गया था। फैन्स ने हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाने के फैसले का जमकर विरोध किया है।
गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटंस के कप्तान थे, ट्रेड करते हुए पांड्या को कैश डील में मुंबई इंडियंस में शामिल कर लिया गया। इसके बाद रोहित शर्मा की जगह उनको कप्तान भी बना दिया गया। फैन्स ने इसे लेकर काफी नाराजगी है। फैन्स कभी नहीं चाहते थे कि रोहित के होते हुए टीम की कप्तानी किसी और खिलाड़ी को मिले। यह गुस्सा सोशल मीडिया पर देखने को मिला है। रोहित को लोगों ने सलाह देते हुए कहा कि मुंबई को छोड़कर किसी और टीम में चले जाओ। यहां तक कहा गया कि कोहली के साथ मिलकर आरसीबी के लिए खेलो।












Click it and Unblock the Notifications