'क्यों पड़े हो चक्कर मे कोई नही है टक्कर में...', मियां मैजिक ने श्रीलंकाई बल्लेबाजी को किया तहस-नहस
India vs Sri Lanka, Final: भारत और श्रीलंका के बीच फाइनल मैच में भारतीय गेंदबाजों ने कहर बरपाने का काम किया है। जसप्रीत बुमराह ने पहले ही ओवर में विकेट लेकर भारत को दमदार शुरुआत दिलाने का काम किया। जसप्रीत बुमराह के बाद मोहम्मद सिराज ने दमदार प्रदर्शन कर श्रीलंका को बैकफुट पर लाने का काम किया। सिराज ने अपने वनडे करियर का बेस्ट प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को फाइनल से काफी दूर कर दिय़ा है।
मियां मैजिक ने किया कमाल: मोहम्मद सिराज ने चौथे ओवर में पहली गेंद पर पथुम निसांका को रवींद्र जडेजा के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद श्रीलंकाई बल्लेबाजों के विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। सिराज ने मरविक्रमा को तीसरी गेंद पर एल्बीडब्ल्यू आउट किया। चौथी गेंद पर उन्होंने चरिथ असलंका को ईशान किशन के हाथों कैच कराया। आखिरी गेंद पर सिराज ने धनंजय डिसिल्वा को पवेलियन भेजने का काम किया।

सोशल मीडिया पर झूम उठे फैंस: मोहम्मद सिराज की दमदार प्रदर्शन देखकर सोशल मीडिया पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई सिराज के इस स्पेल को मियां मैजिक कह रहा है तो कोई और अलग नाम दे रहा है। एक फैन ने सिराज की तारीफ करते हुए लिखा कि क्यों पड़े हो चक्कर मे कोई नही है टक्कर में...। भारतीय गेंदबाजों के इस दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम के लिए एशिया कप का खिताब जीतना अब बेहद आसान दिखाई पड़ रहा है।
सिराज का राज: सिराज ने कहर बरपाते हुए कप्तान दासुन शनाका को क्लीन बोल्ड किया। दासुन शनाका अपना खाता भी नहीं खोल सके। दुनिथ वेलालगे और कुसल मेंडिस ने थोड़ी देर क्रीज पर रहे और श्रीलंकाई पारी को आगे बढ़ाने का प्रयास किया। सिराज ने कुसल मेंडिस को क्लीन बोल्ड कर अपना छठा विकेट हासिल कर लिया। हार्दिक पंड्या ने भी तीन अहम विकेट झटकने का काम किया। श्रीलंका की पूरी टीम महज 50 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई।












Click it and Unblock the Notifications