मोहम्मद सिराज का शर्मनाक रिकॉर्ड आया सामने, इंग्लैंड में लुटाए सबसे ज्यादा रन, हैरान कर देगा आंकड़ा

Mohammed Siraj: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज में मोहम्मद सिराज ने सर्वाधिक विकेट झटके और उनके जमकर तारीफ हो रही है। सिराज ने ओवल टेस्ट मैच में कुल 9 विकेट हासिल किये, इनमें दूसरी पारी के दौरान आए 5 विकेट भी शामिल हैं। हर तरफ मोहम्मद सिराज की तारीफ हो रही है।

सीरीज के 5 मैचों में सीरीज में 23 विकेट झटके लेकिन इन आंकड़ों के बीच एक ऐसा आंकड़ा छुप गया है, जिसकी चर्चा भी होनी चाहिए। सिराज को इंग्लैंड के गेंदबाजों ने जमकर निशाना बनाया है। इंग्लैंड के बल्लेबाज उनकी गेंदों पर टूट पड़े हैं। इस वजह से एक शर्मनाक आंकड़ा भी उनके नाम दर्ज हुआ है।

mohammed siraj

दरअसल सिराज की गेंदों पर पानी की तरह रन बहे हैं। उनको विकेट मिले हैं लेकिन लाइन पर नियंत्रण भी नहीं रहा है। गिल ने सीरीज में सर्वाधिक रन बनाए हैं, तो सिराज ने सर्वाधिक रन लुटाए हैं। दोनों के बीच बेहद कम फासला है। गिल ने कुल 754 रन बनाए हैं और मोहम्मद सिराज ने कुल 746 रन लुटाए हैं।

जिन गेंदबाजों ने इस सीरीज में 4 या उससे ज्यादा टेस्ट खेले हैं, उनमें सबसे ज्यादा इकोनमी रेट से रन देने वाले गेंदबाज का नाम भी मोहम्मद सिराज ही हैं। ये कुछ ऐसे आंकड़े हैं, जो उनके 23 विकेटों के नीचे कहीं न कहीं दब गए हैं। सिराज ने सीरीज में सबसे ज्यादा ओवर डाले हैं।

पूरी सीरीज में सिराज ने 185.3 ओवर डाले हैं। उन्होंने 1000 से भी ज्यादा गेंद फेंकी है और 4 से ज्यादा की इकोनमी रेट से रन खर्च किये हैं। अन्य सभी गेंदबाजों ने उनसे बेहतर काम किया है। क्रिस वोक्स ने 181 ओवर डालते हुए रन कम दिए हैं लेकिन सिराज की तुलना में आधे विकेट भी हासिल नहीं कर पाए।

भारत की तरफ से सबसे कम इकोनमी रेट वाले खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह रहे हैं। बुमराह ने 3 की इकोनमी रेट से रन खर्च किये हैं। उन्होंने 3 मैच खेलते हुए कुल 14 विकेट अपने नाम किये। बुमराह वर्कलोड मैनेजमेंट की वजह से दो मैचों में नहीं खेले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+