'तुम मेरी दुनिया मेरी जान हो', हसीन जहां ने सरेआम लुटाया ढेर सारा प्यार! फैंस को आया गुस्सा
Hasin Jahan share photo on Instagram: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी वापसी की तैयारी में जुटे हैं। मोहम्मद शमी लगातार अपनी फिटनेस को लेकर वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। कुछ दिन पहले ही मोहम्मद शमी ने एक वीडियो शेयर किया था, जहां वह नेट्स पर चौके-छक्कों की बारिश करते नजर आए थे। शमी का यह वीडियो देखकर फैंस ने भी उनकी जमकर तारीफ की।
शमी को टारगेट करती हैं हसीन जहां
मोहम्मद शमी और उनकी वाइफ हसीन जहां के बीच पिछले कई सालों से विवाद बना हुआ है। हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इन आरोपों में घरेलू हिंसा सहित दूसरी औरतों के साथ संबंध बनाने की बात भी कही गई थी। हालांकि, बाद में जांच-पड़ताल किए जाने के बाद इन सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया गया। इसके बावजूद भी सोशल मीडिया के जरिए हसीन जहां लगातार मोहम्मद शमी को टारगेट करने का काम करती रहती हैं।

हसीन जहां ने शेयर की तस्वीर
हसीन जहां ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी की एक तस्वीर शेयर की है। इस प्यारी से तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि मेरी छोटी सी जान। मोहम्मद शमी के फैंस हसीन जहां को लगातार इंस्टाग्राम पर ट्रोल करने का काम कर रहे हैं। दरअसल, हसीन जहां इससे पहले भी दो बच्चियों की मां रह चुकी हैं। शमी से हसीन जहां ने दूसरी शादी की थी। पहली शादी से हसीन जहां को दो बच्चियां हुई थी।
फैंस ने किया ट्रोल
लेकिन हसीन जहां ने कभी उन बेटियों के लिए ऐसा प्यार नहीं दिखाया है। ऐसे में कुछ फैंस उनकी तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिख रहे हैं कि ये प्यार नहीं बल्कि पैसा बोल रहा है। अगर इस बच्ची का पिता मोहम्मद शमी नहीं होता तो शायद हसीन जहां को ये प्यार करने का दिखावा नहीं करना पड़ता। दूसरी तरफ मोहम्मद शमी को लेकर भी हसीन जहां अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तरह की बातें लिखती रही है।
जानिए कब हुई थी शमी से मुलाकात
आईपीएल 2012 के दौरान मोहम्मद शमी और हसीन जहां की पहली मुलाकात हुई थी। उस दौरान हसीन जहां चीयर गर्ल का काम करती थीं। लेकिन इस दौरान हसीन जहां की पहली शादी टूट चुकी थी। मोहम्मद शमी और हसीन जहां के बीच दो साल चले अफेयर के बाद साल 2014 में इन दोनों ने शादी कर ली थी।












Click it and Unblock the Notifications