'दूसरों को दामन में...' एक बार फिर मोहम्मद शमी की बीवी हसीन जहां का छलका दर्द, शेयर किया लंबा चौड़ा पोस्ट
Mohammed Shami wife Hasin Jahan: हाल ही में मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने और शमी को लेकर काफी कुछ कहा है। अब हसीन जहां का ये पोस्ट वायरल हो रहा है और लोग इसपर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं।
हसीन जहां ने कहा कि है मेरा अल्लाह गवाह है कि मैंने शमी अहमद और उसके परिवार वालों के साथ गलत करना तो बहुत दूर लेकिन कभी गलत कहा भी नहीं। मेरे साथ उन लोगों ने बहुत गलत किया है। मुझे बहुत दर्द और तकलीफ दी है। आप लोग कभी ये नहीं समझ पाएंगे और उसकी एक यही वजह है कि मैं एक आम औरत हूं।

हसीन ने आगे कहा कि मैं मोहम्मद शमी और उनके परिवार के साथ रही हूं और मैं जानती हूं कि वो लोग कैसे हैं। आप उन लोगों के साथ जब रहे नहीं तो सर्टिफिकेट कैसे दे सकते हैं कि शमी अहदम सही हैं। मेरे बारे में झूठी खबर फैलाई गई कि मैंने पैसे के लिए कैस किया है।
क्यों कोई भारत में इस तरह का काम करेगा क्यों कोई औरत अपना ही घर तोड़ेगी। हसीन ने आगे कहा कि शमी ने कभी भी अपने बच्चों के साथ बातया फिर मुलाकात करने की कोई कोशिश नहीं की। बर्थडे पर बेबो को विश तक नहीं करता है। कई बार मैंने बच्चों से उसकी बात तक करवाने की कोशिश की है लेकिन वो हर बार यही बोलता है कि मेरे पास वक्त नहीं है और मैं बिजी हूं।
शमी क्रिकेटर है तो उसके गुनाह को आप लोग नजरअंदाज करेंगे? आप लोगों के घरों में भी औरतें हैं और उन लोगों से पूछियेगा कि जो शमी अहमद ने मेरे साथ किया है क्या वो बर्दाश्त करने के लायक है?
बताते चलें कि हसीन जहां ने ये पोस्ट एक वीडियो के साथ शेयर किया था। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए पोस्ट भी लिखा और उसमें अपने और शमी को लेकर काफी कुछ कहा भी।












Click it and Unblock the Notifications