'एक बस तू ही है साथ', हसीन जहां ने साड़ी में शेयर की तस्वीर, फैंस ने लगा दी क्लास

Mohammed Shami Wife Hasin Jahan: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी से अलग रह रही उनकी वाइफ हसीन जहां अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह लगातार रील से लेकर तस्वीरों तक कई तरह के पोस्ट शेयर करती रहती हैं, जिससे उनके फॉलोअर्स जुड़े रहते हैं। सोशल मीडिया यूजर्स की तारीफ और ट्रोलिंग दोनों का सामना करने के बावजूद हसीन जहां लगातार पोस्ट डालने का काम करती रहती हैं।

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं हसीन जहां

हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर साड़ी में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है। जिसके साथ उन्होंने बारिश के बारे में कैप्शन भी लिखा। इस एथनिक लुक को उनके फैंस ने खूब सराहा। हसीन जहां अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी समय बिताती हैं। हालांकि वह अक्सर ट्रोल का निशाना बनती हैं, लेकिन इससे उन पर कोई खास असर नहीं पड़ता।

Hasin Jahan 1

हसीन जहां की तस्वीर पर भड़के फैंस

हसीन जहां ने एक और तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि एक बस तू ही है साथ, बारिश की तरह बूंदों की तरह। हसीन जहां की इस तस्वीर पर लगातार फैंस कमेंट्स कर रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। उन्होंने सीढियों पर लेटकर फोटो शूट कराया है, जिसे काफी फैंस पसंद नहीं कर रहे हैं।

वापसी की तैयारी में मोहम्मद शमी

दूसरी तरफ मोहम्मद शमी इन दिनों सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। शमी को रील्स बनाना पसंद है और वे अक्सर अपनी फिटनेस जर्नी के बारे में अपडेट शेयर करते रहते हैं। क्रिकेट से दूर वे फिट रहने के लिए काफी समय देते हैं और अक्सर नेशनल क्रिकेट एकेडमी में नजर आते हैं।

मोहम्मद शमी पिछले साल से मैदान पर नहीं उतरे हैं, इसलिए फैंस उनकी रिकवरी पर करीब से नज़र रख रहे हैं। एनसीए में अपनी ट्रेनिंग सेशन के दौरान उनके द्वारा शेयर किए गए वीडियो से उनकी फिटनेस के प्रति समर्पण स्पष्ट होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+