'मैंने सबसे ज्यादा पाकिस्तानियों को धोया है, किसी में दम नहीं जो मुझे रोके', मोहम्मद शमी ने कही दिल की बात

Mohammed Shami On Pakistan: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी मौजूदा समय में टीम से बाहर चल रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में मोहम्मद शमी टीम का हिस्सा नहीं हैं। साल 2023 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान मोहम्मद शमी की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। जिसके बाद से ही वह मैदान से दूर हैं।

शमी ने किया था धमाकेदार प्रदर्शन

साल 2023 वनडे वर्ल्ड कप में मोहम्मद शमी का प्रदर्शन दमदार रहा था। उन्होंने अपनी गेंदबाजी से सभी का दिल जीतने में कामयाबी हासिल की थी। मोहम्मद शमी ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल तक भारत को पहुंचने में अहम भूमिका निभाई थी। शमी की गेंदबाज की तारीफ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी की थी।

Mohammed Shami 1

पाकिस्तान से शमी को लेकर आया था सवाल

मोहम्मद शमी ने न्यूज़ चैनल न्यूज़ 18 के शो में कुछ बातों का जिक्र किया। दरअसल. एक वर्ल्ड कप मैच के दौरान मोहम्मद शमी 5 विकेट लेने के बाद जमीन पर बैठ गए थे। जिसके बाद पाकिस्तान के कई फैंस और दिग्गजों ने सवाल उठाया था कि मोहम्मद शमी 5 विकेट झटकने के बाद सजदा करना चाह रहे थे लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके।

गेंदबाज ने दिया करारा जवाब

इस पर जब मोहम्मद शमी से पूछा गया कि आपके सजदा करने को लेकर सवाल उठाए गए हैं। फिर शमी ने जवाब दिया कि मैंने सबसे ज्यादा पाकिस्तानियों को धोया है किसी में दम नहीं है जो मुझे सजदा करने से रोक सके। मैं ग्राउंड पर तो कभी सजदा किया ही नहीं। मैंने पांच विकेट पहले भी लिए हैं। लेकिन कभी सजदा नहीं किया। मैं इंडिया का हूं मुझे इस बात पर फक्र है और मैं मुस्लिम हूं यह भी मैं फक्र से कहता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+