'हमें रोजा रखने की...', रोहित शर्मा को 'मोटा' कहने वालीं कांग्रेस नेता ने अब मोहम्मद शमी को लेकर कही ये बात

Mohammed Shami Row: भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन रोहित शर्मा को 'मोटा' कहने वालीं कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद अपने बयान को लेकर विवादों में हैं। शमा मोहम्मद ने अब क्रिकेट स्टार और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को लेकर उठे रोजा विवादों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

शमा मोहम्मद ने रमजान के दौरान 'रोजा' नहीं रखने के लिए मुस्लिम मौलवी द्वारा की गई आलोचना के बाद उठे विवाद के बीच गेंदबाज मोहम्मद शमी का समर्थन किया है। रोहित शर्मा पर दिए विवादित बयानों से सीख लेते हुए उन्होंने अब रोजा विवाद पर शमी का समर्थन कर ट्रोल से बचने की कोशिश की है।

Mohammed Shami Row

शमा मोहम्मद बोलीं- यात्रा के दौरान रोजा रखने की जरूरत नहीं

ये पूरा विवाद तब शुरू हुआ, जब आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान मोहम्मद शमी को एनर्जी ड्रिंक जैसी चीज पीते हुए देखा गया। मोहम्मद शमी का एनर्जी ड्रिंक पीने वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

सोशल मीडिया पर ये मुद्दा चर्चाओं में तब आया, जब ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने मोहम्मद शमी को 'रोजा' न रखने के लिए "अपराधी" तक कह दिया। इसके बाद कई मौलाना ने शमी पर रोजा नहीं रखने को लेकर सवाल उठाए हैं।

मोहम्मद शमी के समर्थन में आते हुए कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद ने कहा कि ''इस्लाम में कोई भी इस बात पर जोर नहीं देता है कि जब आप कोई खेल खेल रहे हों, तो आपको उपवास करना होगा।"

शमा मोहम्मद ने कहा,

"इस्लाम में रमजान के दौरान एक बहुत ही अहम बात होती है। जब हम यात्रा करते हैं, तो हमें रोजा रखने की जरूरत नहीं होती है, इसलिए मोहम्मद शमी यात्रा कर रहे हैं और अपने घर पर नहीं हैं। वह एक ऐसा खेल खेल रहे हैं जिसमें उन्हें बहुत प्यास लग सकती है... यह (इस्लाम) एक बहुत ही वैज्ञानिक धर्म है। गणित इस्लाम के जरिए आया है।"

शमा मोहम्मद और रोहित शर्मा से जुड़ा विवाद क्या है?

कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद हाल ही में सोशल मीडिया पोस्ट में भारतीय क्रिकेट कप्तान रोहित शर्मा को "मोटा" कहा था। जिसके बाद उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। विवाद बढ़ने के बाद शमा मोहम्मद ने अपना सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट कर दिया था। कांग्रेस ने शमा मोहम्मद को इसके लिए कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। शमा मोहम्मद के बयान पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को सफाई देनी पड़ी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+