Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी कब लेंगे क्रिकेट से संन्यास, खुद कर दिया ये बड़ा खुलासा

Mohammed Shami Retirement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इन दिनों चोटिल हैं। चोट की वजह से वह इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट सीरीज में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। मोहम्मद शमी की कमी भारतीय टीम को पहले दोनों ही टेस्ट मैच में खली थी। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी टेस्ट फॉर्मेट में भारतीय टीम के लिए लंबे अर्से से शानदार परफॉर्मेंस कर रहे हैं।

मोहम्मद शमी ने किया बड़ा खुलासा

अपने एक इंटरव्यू के दौरान मोहम्मद शमी ने क्रिकेट से संन्यास को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया। 33 साल की उम्र में भी मोहम्मद शमी मैदान पर कहर बरपाती हुई गेंद फेंकते हैं। मोहम्मद शमी ने अपने क्रिकेट से संन्यास लेने के बारे में बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि आखिर वह कब क्रिकेट को अलविदा कहेंगे।

Mohammed Shami 1

जानिए कब लेंगे संन्यास

मोहम्मद शमी ने कहा कि जिस दिन मैं क्रिकेट से बोर होने लग जाऊंगा तो उस दिन क्रिकेट को छोड़ दूंगा। मुझे किसी चीज का लोड लेने की जरूरत नहीं है और ना ही मुझे कोई रोकने वाला है। मेरी फैमिली भी मुझे सपोर्ट करती है। मेरे फैसले के खिलाफ कभी किसी ने मुझे कुछ नहीं कहा है। जिस दिन मुझे सुबह उठकर यह लगा कि अरे यार ग्राउंड जाना है उसे दिन में खुद ट्वीट कर के संन्यासा ले लूंगा।

7 मैचों में झटके थे 24 विकेट

बता दें कि साल 2023 वनडे वर्ल्ड कप में मोहम्मद शमी ने 7 मैचो में 24 विकेट लेकर तहलका मचा दिया था। मोहम्मद शमी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में सबसे अधिक विकेट झटकाने वाले गेंदबाज भी थे। भारत की तरफ से शुरुआती चार मुकाबले में मोहम्मद शमी को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी गई थी। लेकिन हार्दिक पंड्या के चोटिल होने के बाद मोहम्मद शमी को प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिला। मोहम्मद शमी ने इस मौके का फायदा उठाते हुए सात माचो में 24 विकेट झटक लिए थे।

आईपीएल होगी दमदार वापसी

मोहम्मद शमी अब आईपीएल 2024 में मैदान पर खेलते हुए दिखाई देंगे। गुजरात टाइटंस की तरफ से इस साल एक बार फिर से मोहम्मद शमी आईपीएल में अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे। पिछले दो सीजन से वह आईपीएल में गुजरात टीम का हिस्सा हैं। मोहम्मद शमी ने पिछले दो सीजनों में अपनी गेंदबाजी से टीम को कई मुकाबलो में जीत दिलाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+