'रोने नहीं दूंगा...' बेटी को देख भावुक हुए मोहम्मद शमी, 'एनिमल' के गाने पर वायरल हुआ इमोशनल VIDEO
वर्ल्ड कप में अपनी धुआंधार बोलिंग से फैंस को दीवाना बनाने वाले मोहम्मद शमी की फैन फॉलोविंग कुछ कम नहीं हैं। क्रिकेटर की एक झलक देखने के लिए बीते दिनों उनके फार्महाउस में जिस तरह भीड़ देखने को मिली, उससे तो यही लगता है कि मोहम्मद शमी के फैंस दिन ब दिन बस बढ़ते ही जा रहे हैं। क्रिकेटर की पर्सनल लाइफ में जितनी ही परेशानियां क्यों ना चल रही हों लेकिन वे फैंस को अपडेट देना कभी नहीं भूलते। अब हाल ही में शमी ने रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल के एक गाने पर रील शेयर की है, जिसे जो कोई भी देख रहा है, भावुक हो रहा है।
मोहम्मद शमी की रील में देखा जा सकता है कि वे सामने से चले आ रहे हैं और उनकी छोटी सी बेटी दौड़ते हुए आती है। वो पापा को अपनी गोदी में लेने को कहती है तो शमी झट से बिटिया को गोद में उठा लेते हैं। इस वीडियो में शमी ने बैकग्राउंड म्यूजिक के तौर पर बी प्राक का बाप बेटे वाला गाना लगाया है, जिसे सुनते ही गूसबंप्स निकल आते हैं। अब शमी के इस वीडियो को जो कोई भी देख रहा है, भावुक हो रहा है।

शमी ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसे 20 लाख से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वीडियो में जो गाना बज रहा है, उसे बी प्राक ने गाया हुआ है। बी प्राक ने भी शमी के इस रील पर हार्ट इमोजी बनाकर रिएक्ट किया है। और भी कई लोगों ने वीडियो पर रिएक्शन देकर अपनी प्रतिक्रिया शेयर की है। एक यूजर ने कहा कि शमी भाई को पसंद करने वालों की भारत में कोई कमी नहीं है। दूसरे ने मोहम्मद शमी की रील पर कमेंट कर कहा कि उस औरत की किस्मत फूटी थी जो हीरे को नहीं पहचान सकी।












Click it and Unblock the Notifications