मोहम्मद शमी इस लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव, BJP ने यहां से उतारने का बना लिया है पूरा प्लान
Mohammed Shami Lok sabha election 2024: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी को लोकसभा चुनाव-2024 लड़ सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मोहम्मद शमी को लोकसभा में टिकट देने की योजना बना रही है।
ऐसे में शमी के फैंस ये जानना चाहते हैं कि वो उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ेंगे या पश्चिम बंगाल से? रिपोर्ट के मुताबिक, लोकसभा चुनाव में बीजेपी क्रिकेटर मोहम्मद शमी को पश्चिम बंगाल से मैदान में उतार सकती है।

इंडिया टुडे टीवी ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि बीजेपी आगामी लोकसभा चुनाव में बंगाल से स्टार क्रिकेटर मोहम्मद शमी को टिकट देने की पर विचार कर रही है। शमी रणजी ट्रॉफी में बंगाल का प्रतिनिधित्व करते हैं और राज्य के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं।
Mohammed Shami Seat: किस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं मोहम्मद शमी?
सूत्रों ने बताया कि बीजेपी नेतृत्व लोकसभा चुनाव लड़ाने का प्रस्ताव लेकर मोहम्मद शमी के पास पहुंच गया है। हालांकि शमी ने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है।
भाजपा के शीर्ष सूत्रों की माने तो मोहम्मद शमी को पश्चिम बंगाल में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार के रूप में प्रस्तावित किया गया था और इसपर चर्चा सकारात्मक रही है। भाजपा के भीतर आंतरिक चर्चा है कि मोहम्मद शमी को मैदान में उतारने से पार्टी को बंगाल में अल्पसंख्यक बहुल निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल करने में मदद मिल सकती है।
भाजपा सूत्रों के मुताबिक मोहम्मद शमी को बशीरहाट लोकसभा क्षेत्र ( Basirhat Lok Sabha constituency) से मैदान में उतारा जा सकता है। बशीरहाट लोकसभा क्षेत्र इन दिनों संदेशखाली गांव में हिंसा के बाद खबरों में है। यहां से वर्तमान में एक्ट्रेस नुसरत जहां सांसद हैं।
बता दें कि फिलहाल मोहम्मद शमी रेस्ट पर हैं हाल ही में उनके एंकल का ऑपरेशन हुआ था। तेज गेंदबाज की सर्जरी की पुष्टि होने के बाद पीएम मोदी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी।
हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शमी के पैतृक गांव अमरोहा में एक क्रिकेट स्टेडियम बनाने की घोषणा की है।












Click it and Unblock the Notifications