भारत के धांसू खिलाड़ी की वापसी और तूफानी बल्लेबाज बाहर, इंग्लैंड के खिलाफ टी20 टीम का हुआ चयन
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन होने की खबरें सामने आई हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि टीम का चयन हो गया है और बाद में बीसीसीआई ने भी घोषणा कर दी। कुछ हैरान करने वाले फैसले भी देखने को मिले हैं। टीम में धाकड़ प्लेयर की वापसी भी हुई है।
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में टीम इंडिया के बारे में विस्तार से बताया गया था और बोर्ड ने भी वही टीम अपनी वेबसाईट पर बताई। आज हुई बैठक में चयन समिति ने नामों के ऊपर मोहर लगाई।

सबसे खास बात तो यह रही है कि मोहम्मद शमी की वापसी हुई है। शमी लम्बे समय से टीम में नहीं थे। एक साल बाद वह टीम इंडिया में आए हैं। बुमराह को चोट के कारण शामिल नहीं किया गया। इसके अलावा एक बड़ा बदलाव विकेटकीपिंग विभाग में देखने को मिला है।
वहां ऋषभ पंत को नहीं रखते हुए प्राथमिकता संजू सैमसन को दी गई है। संजू ने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर दो शतकीय पारियां खेली थी। इसके दूसरे विकेटकीपर के तौर पर ध्रुव जुरेल को मौका दिया है। उनको जितेश शर्मा की जगह टीम में शामिल किया गया है।
बुमराह ऑस्ट्रेलिया में सिडनी टेस्ट के दौरान चोटिल हुए थे, उनका चैम्पियंस ट्रॉफी में खेलना भी तय नहीं लग रहा है। हालांकि शमी का वापस आना टीम के लिए एक अच्छा संकेत होगा। गौतम गंभीर की कोचिंग में मोहम्मद शमी पहली बार कोई इंटरनेशनल मैच खेलेंगे।
पांच टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 22 जनवरी से खेला जाएगा। पांच मैचों की यह सीरीज 2 फरवरी को समाप्त हो जाएगी और बाद में एकदिवसीय सीरीज के तीन मैच होंगे। चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए यह अहम सीरीज होने वाली है।
भारत की टी20 टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, नितीश रेड्डी, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, ध्रुव जुरेल, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती और वाशिंगटन सुंदर।












Click it and Unblock the Notifications