'निकल जाएगी बदमाशी-चालाकी, कर्मा किसी को ना छोड़े...', शमी की पत्नी हसीन जहां अब क्यों कह रही ऐसा?
Mohammed Shami estranged wife Hasin Jahan: आईसीसी क्रिकेट विश्वकप-2023 को लेकर टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी से अलग हुई उनकी पत्नी हसीन जहां लगातार पोस्ट और कमेंट कर रही हैं। अब हसीन जहां ने अपने सोशल मीडिया हैंडल फेसबुक पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव को लेकर एक पोस्ट किया है। लेकिन अपने पोस्ट में उन्होंने कुछ ऐसी बातें कही हैं, जिसको लेकर फैंस कह रहे हैं कि 'ये तो कहीं पर निगाहें और कहीं पर निशाना है।'
मोहम्मद शमी पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाने वाली हसीन जहां ने असल में पोस्ट में कुछ-कुछ बातें ऐसी लिखी हैं, जो लोगों को रास नहीं आ रही है। लोगों का कहना है कि कपिल देव तो बस बाहना है, इनका असली टारगेट को शमी ही हैं। आइए जानें उन्होंने ऐसा क्या कह दिया है?

असल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत के बीच खेले गए वर्ल्ड कप फाइनल को कपिल देव देखने नहीं गए थे। कपिल देव ने मीडिया को बताया था कि उनको ICC या BCCI की ओर से निमंत्रण नहीं मिला था। इसी बात को लेकर हसीन जहां ने फेसबुक पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है। लेकिन इस पोस्ट में कई ऐसी बातें भी लिखी हैं, जो कहीं और इशारा करती है।
हसीन जहां ने लिखा, ''कपिल देव सर-----) किसी ने मुझे कॉल नहीं किया तो मैं भी नहीं गया, हो सकता है सभी वीआईपी और बॉलीवुड कलाकारों को इनवाइट करने के लिए मुझे बुलाना भूल गए हो।''
हसीन जहां ने इसी बात पर आगे लिखा, ''डियर सर, आप हमारा गौरव हैं, किसी के नहीं बुलाने से आपका गौरव कभी कम नहीं होगा। आपका नाम क्रिकेट इतिहास में सुनहरे शब्दों से लिखा है और रहेगा के भारत को पहला विश्व कप दिलाने वाले महान क्रिकेटर हैं आप।''
हसीन जहां ने लिखा, ''वक्त-वक्त की बात है, कितने आएं कितने गये, सबको भूल गए सभी। ना शोहरत, ना इज्जत, हमेशा रही किसी की, ना दुनिया की वाह-वाही। सहना अभी से सीख लो, तुम तो बदकिस्मत ही रहे हमेशा, आने वाले वक्त में तुम्हें कहना है हर एक की जुदाई।''
हसीन जहां ने आगे लिखा, ''हाय पैस, हाय पैसा, कर कर,घर की जीनत को तुमने रस्ते में उतारी, उसका भी जहर सहना है तुम्हें अभी बाकी। निकल जाएगी तुम्हारी हर एक बदमाशियां और चालाकी, कर्मा किसी को ना छोड़ा, विधि है बनाई। कोई ना आता है काम, बुरे वक्त में यही है सच्चाई, अब तुम सोच लो, लालच करो अब करो बाय बाय, नहीं तो तैयार रहो भुगतान को तुम्हारी कर्मो की पारी।''
फिलहाल मोहम्मद शमी और हसीन जहां एक साथ नहीं रहते हैं। दोनों का तलाक केस चल रहा है, जो कोर्ट में लंबित है। मोहम्मद शमी और हसीन जहां ने 6 जून 2014 को शादी की थी। दोनों की एक बेटी भी है। जो हसीन जहां के साथ रहती है। हसीन जहां पेश से मॉडल हैं।
हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर साल 2019 में दूसरी महिलाओं से संबंध रखने और घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर मैच फिक्सिंग में शामिल होने का भी आरोप लगाया था।












Click it and Unblock the Notifications