शमी की पत्नी हसीन जहां ने वर्ल्ड कप फाइनल में हार पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'हमारे देश के प्रधानमंत्री...'

Mohammed Shami and Hasin Jahan News: आईसीसी क्रिकेट विश्वकप-2023 में भारत की हार पर अब टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी से अलग हुई उनकी पत्नी हसीन जहां ने प्रतिक्रिया दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अहमदाबाद जाकर मैच देखने पर हुई ट्रोलिंग पर हसीन जहां ने रिएक्शन दिया है। असल में सोशल मीडिया पर सैकड़ों यूजर ने कहा कि पीएम मोदी की जाने की वजह से टीम इंडिया हार गई...क्योंकि वह अनलकी हैं।

पीएम मोदी की हुई इन आलोचनाओं पर हसीन जहां भड़क गई हैं। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के मैच ना देखने जाने की बात करते हुए एक शख्स की वीडियो जारी कर कहा कि, देश के प्रधानमंत्री के लिए ऐसी बातें करना, एक भारतीय को शोभा नहीं देता है।

Mohammed Shami and Hasin Jahan News

हसीन जहां ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ''हमारे देश के प्रधानमंत्री, इतनी बड़ी सम्मानजनक पद पर हैं, उनके बारे में इतनी अपमानजनक बातें और कमेंट्स, घिनौना है। एक भारतीय को ये शोभा नहीं देता है। ये हद हो गई है। कैसे लोग हैं, भारत में किसी को अपमान करने से नहीं रोकते। प्रशासन को एक्शन लेनी चाहिए।''

मोहम्मद शमी और हसीन जहां ने 6 जून 2014 को शादी की थी। हसीन जहां पेश से मॉडल थीं। हसीन जहां फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं। मोहम्मद शमी और हसीन जहां के में उस वक्त सबकुछ बिगड़ गया, जब हसीन जहां ने शमी पर दूसरी महिलाओं से संबंध रखने और घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था।

इतना ही नहीं, हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर मैच फिक्सिंग में शामिल होने का भी आरोप लगा दिया था। फिलहाल मोहम्मद शमी और हसीन जहां एक-दूसरे से अलग रहते हैं। अलग रहने के बावजूद दोनों का फिलहाल तलाक नहीं हुआ है। लंबी कानूनी लड़ाई के कारण उनका तलाक लंबित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+