'अगर प्यार सच्चा है तो वो I Love You बोलेगा', Hasin Jahan पर आखिर किसने तानी बंदूक? वीडियो वायरल
Hasin Jahan new video viral: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इन दिनों टीम से बाहर चल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में मोहम्मद शमी को टीम में शामिल नहीं किया गया है। साल 2023 वनडे वर्ल्ड कप में मोहम्मद शमी ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए टीम को सेमीफाइनल तक ले जाने में अहम भूमिका निभाई थी। मैदान के बाहर मोहम्मद शमी की पर्सनल लाइफ हमेशा विवादों में घिरी रही है।
हसीन जहां ने शेयर की नई पोस्ट (Hasin Jahan new video viral)
मोहम्मद शमी की पूर्व पत्नी हसीन जहां अक्सर उन पर गंभीर आरोप लगाती रही हैं, जिससे शमी लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। हसीन जहां इसके साथ ही कई बार फनी रील्स बनाकर भी सोशल मीडिया पर चर्चाएं बटोर चुकी हैं। हसीन जहां ने एक वीडियो अपने ऑफिश्यली इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस वीडियो में उनकी बेटी उनके सिर पर बंदूक ताने हुए नजर आ रही है।

हसीन जहां के सिर पर तानी गई बंदूक?
सिर पर बंदूक देखकर हसीन जहां डायलॉग बोलती हैं कि मार दो मुझे गोली मार दो...। लेकिन अगर मेरा प्यार सच्चा है तो ये बंदूक की गोली भी मुझे आई लव यू बोलेगा। यह रील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि, हसीन जहां ने यहां मजाकिया अंदाज में अपनी बेटी के साथ यह वीडियो बनाया है। वह इससे पहले भी कई बार इस तरह का वीडियो शेयर करती रही हैं।
मोहम्मद शमी पर लगा चुकी हैं कई गंभीर आरोप
हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर अय्याशी करने और अपनी प्रेमिकाओं के बच्चों को तोहफे देने का आरोप लगाया था। जबकि अपनी खुद की बेटी की उपेक्षा करने की बात कही थी। इन लगातार विवादों के बीच मोहम्मद शमी ने अपनी प्रतिक्रिया दी। एक इंटरव्यू में जब शमी से पूछा गया कि क्या उन्हें अपनी शादी पर कभी अफसोस होता है तो शमी ने साफ इनकार कर दिया।
मोहम्मद शमी ने दिया जवाब
मोहम्मद शमी ने हसीन जहां को लेकर आगे कहा कि उसे छोड़िए। मुझे अतीत का कभी अफसोस नहीं है। जो चला गया, सो चला गया। मैं किसी पर यहां तक कि खुद पर भी दोष नहीं डालना चाहता। मैं सिर्फ अपने क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करना चाहता हूं। मुझे इन विवादों की कोई जरूरत नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications