मोहम्मद शमी ने कितनी पढ़ाई की है? हैरान कर देगी एजुकेशन क्वालिफिकेशन, कम लोगों के पास है यह जानकारी
Mohammed Shami Education: भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे घातक तेज गेंदबाजों में से एक मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। मैदान पर अपनी स्विंग और रफ्तार से दुनिया के बड़े-बड़े बल्लेबाजों के स्टंप्स उखाड़ने वाले शमी की निजी जिंदगी भी काफी दिलचस्प है।
अक्सर फैंस के मन में यह सवाल आता है कि करोड़ों की संपत्ति के मालिक और दुनिया के तूफानी गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल शमी आखिर कितने पढ़े-लिखे हैं? शमी फ़िलहाल टीम इंडिया में वापसी करने का प्रयास कर रहे हैं।

Mohammed Shami का स्कूली सफर कहां से हुआ शुरू
मोहम्मद शमी का जन्म उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के एक छोटे से गाँव 'सहसपुर अलीनगर' में हुआ था। शमी ने अपनी शुरुआती स्कूली शिक्षा अमरोहा के ही स्थानीय स्कूलों से पूरी की। खबरों के मुताबिक, उन्होंने लिटिल स्कॉलर्स एकेडमी (Amroha) में भी कुछ समय तक पढ़ाई की। बचपन से ही शमी का मन किताबी पढ़ाई से ज्यादा गाँव के खेतों और मैदानों में क्रिकेट खेलने में लगता था।
क्या शमी 'ग्रेजुएट' हैं? जानिए पूरी सच्चाई
शमी की उच्च शिक्षा (Higher Education) को लेकर अक्सर अलग-अलग बातें सामने आती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स और विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक शमी ने अपनी कॉलेज की पढ़ाई मुरादाबाद के अमीर हसन खान पी। जी। कॉलेज से की है। वे महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय से स्नातक हैं।
कितनी है Mohammed Shami की नेटवर्थ
आज भले ही शमी की पहचान उनकी पढ़ाई से नहीं बल्कि उनके रिकॉर्ड्स से होती है, लेकिन उनकी नेट वर्थ और लाइफस्टाइल किसी बड़े बिजनेसमैन से कम नहीं है। इस साल आईपीएल में शमी को लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद ने ट्रेड किया है, इसके लिए उनको 10 करोड़ फीस मिलेगी।
शमी आज करीब 55 से 65 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। अमरोहा में उनका आलीशान फार्महाउस 'हसीन' अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय रहता है। अपनी पत्नी हसीन जहां के नाम से शमी ने यह फ़ार्महाउस बनवाया था।












Click it and Unblock the Notifications