'या तो अब गलती की है, या पहले गलत फैसला लिया', टीम इंडिया के इस कदम से कैफ हुए हैरान

Cheteshwar Pujara

भारत के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ हैरान हैं कि बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए चेतेश्वर पुजारा को टीम इंडिया का उपकप्तान बनाया गया। निश्चित तौर पर पुजारा आज बढ़िया खेले और अपने शतक से चूक गए लेकिन वे उप-कप्तानी की लिस्ट में दूर तक नहीं थे। भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ 14 दिसंबर को चटोग्राम के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 9 विकेट के नुकसान पर 278 रन बना लिए थे।

पुजारा को उप-कप्तान नामित किए जाने से हैरान हैं

पुजारा को उप-कप्तान नामित किए जाने से हैरान हैं

सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के माध्यम से बात करते हुए कैफ ने कहा कि वह पुजारा को उप-कप्तान नामित किए जाने से हैरान हैं क्योंकि पिछली बार ऋषभ पंत के पास वह जिम्मेदारी थी। बता दें पंत आज भी खेल रहे थे लेकिन सिर्फ एक कीपर-बल्लेबाज की हैसियत से।

कैफ ने कहा, "यह मेरे लिए थोड़ा चौंकाने वाला है क्योंकि पिछली बार जब हम खेले थे तो ऋषभ पंत उप-कप्तान थे।"

कैफ ने कहा कि अगर पुजारा को उप-कप्तान की भूमिका निभानी थी, तो जब भारत इंग्लैंड से खेला तो उन्हें उप-कप्तान नामित किया जाना चाहिए था।

या तो आपने यहां गलती की है या इंग्लैंड में की है

या तो आपने यहां गलती की है या इंग्लैंड में की है

कैफ ने कहा, पुजारा उस टीम (इंग्लैंड में) में थे इसलिए या तो आपने यहां गलती की है या इंग्लैंड में की है। किसी ने गलती की है। हड़बड़ी किस बात की है? पंत को कप्तान बनाने की इतनी जल्दी क्यों? वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पैर जमाने रहे हैं। मैं समझता हूं कि उसने कुछ शानदार मैच जीते हैं लेकिन वह अब भी युवा है। आप इतनी जल्दी किसी को कप्तान या उपकप्तान नहीं बनाते। यह हड़बड़ी क्यों? मुझे समझ नहीं आया। प्राथमिकता खिलाड़ियों की कंसिस्टेंसी पर होनी चाहिए ना कि उन्हें जल्द से जल्द कप्तान बनाने की। हम नतीजों से ज्यादा खिलाड़ियों पर बहुत ध्यान देते हैं।"

भारत के लिए सीरीज अहम है

भारत के लिए सीरीज अहम है

पंत ने आज तेज बैटिंग करते हुए 45 गेंदों पर 46 रन बनाए। भारत के लिए सीरीज अहम है क्योंकि 2023 में प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बनानी है तो टीम इंडिया विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में अधिक मैच हारने का जोखिम नहीं उठा सकती है।

जहां तक आज के स्कोर की बात है तो केएल राहुल ने 22, शुबमन गिल ने 20, चेतेश्वर पुजारा ने 90, कोहली ने 1, पंत ने 46, श्रेयस अय्यर ने नाबाद 82 और अक्षर पटेल ने 14 रन किए। भारतीय टीम परंपरागत स्टाइल में टेस्ट क्रिकेट खेलती नजर आई जहां पुजारा एक बार फिर सबसे धीमे बल्लेबाज साबित हुए लेकिन उनकी पारी ठोस रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+