अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी ICC रैंकिंग में टॉप पर, इस दिग्गज को पछाड़ हासिल किया पहला स्थान

Mohammad Nabi: अफगानिस्तान के खिलाड़ी मोहम्मद नबी ने पिछले कुछ समय से धमाकेदार प्रदर्शन किया है। आईसीसी की एकदिवसीय रैंकिंग में मोहम्मद नबी ने तगड़ी छलांग लगाते हुए नम्बर एक का स्थान हासिल कर लिया है। श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में उन्होंने शतक जड़ा था।

हालांकि नबी बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप पर नहीं आए हैं। वह ऑल राउंडरों की रैंकिंग में पहले पायदान पर आ गए हैं। नबी ने धमाकेदार शतक जड़ा था लेकिन अपनी टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो पाए। 382 के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की टीम 42 रनों से हार गई।

mohammad nabi

दिग्गज ऑल राउंडर शाकिब अल हसन को पछाड़ते हुए नबी पहले नम्बर की कुर्सी पर आ बैठे हैं। गेंदबाजों की रैंकिंग में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। वहां दक्षिण अफ्रीकी लेफ्ट आर्म स्पिनर केशव महाराज अपनी जगह पर सुरक्षित बने हुए हैं।

श्रीलंकाई स्पिनर वनिंदु हसारंगा की रैंकिंग में भी सुधार देखने को मिला है। हसारंगा 14 स्थानों की छलांग लगाकर 26वें स्थान पर आ गए हैं। दिलशान मधुशंका ने भी चार स्थानों की छलांग लगाते हुए 33वां स्थान हासिल कर लिया है। श्रीलंका के बल्लेबाज चरित असलंका को बल्लेबाजी रैंकिंग में फायदा हुआ है।

असलंका अब 15वें स्थान पर आ गए हैं। पहले मैच में नाबाद दोहरा शतक जमाने वाले पथुम निसंका को भी फायदा हुआ है। निसंका अब वनडे रैंकिंग में 18वें नम्बर पर हैं। टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजों की रैंकिंग में थोड़ा फेरदबल देखने को मिला है। इसमें जेमिसन को फायदा हुआ है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 6 विकेट लेने वाले काइल जेमिसन छह स्थानों ई छलांग लगाकर आठवें स्थान पर आ गए हैं। टेस्ट ऑल राउंडरों की लिस्ट में भी उनका फायदा हुआ है। इस लिस्ट में जेमिसन दो स्थान ऊपर 13वें नम्बर पर पहुँच गए हैं। अन्य खिलाड़ियों की रैंकिंग में खास बदलाव नहीं हुआ है, यह पहले की तरह ही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+