अचानक क्यों बढ़ा दी गई क्रिकेटर मोहम्मद शमी की सुरक्षा? जानिये पूरा मामला...
Mohammad Shami security increased: वर्ल्ड कप में शानदार बॉलिंग से सबको अपना दीवाना बनाने वाले मोहम्मद शमी चर्चा में बने रहते हैं। क्रिकेटर की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। भले ही उनकी पर्सनल जिंदगी में कितनी ही खटपट क्यों ना चल रही हो, लेकिन फैंस क्रिकेटर को प्यार देने में कोई भी कसर नहीं छोड़ते। लेकिन हाल ही में खबर सामने आ रही है कि शमी कि सिक्योरिटी में इजाफा कर दिया गया। ऐसा क्यों हुआ, चलिये आपको बताते हैं।
शमी ने शेयर की रील
मोहम्मद शमी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। समय-समय पर वे फैंस के साथ रील्स और वीडियोज भी अपलोड करते रहते हैं। इसी कड़ी में हाल ही में फैंस के साथ क्रिकेटर ने एक रील शेयर की, जो उनके फार्महाउस की थी। इस रील में बड़ी संख्या में फैंस गेट के बाहर शमी से मिलने या फिर उनकी एक झलक देखने के लिए बेताब होकर लाइन में लगे दिखाई दिए। माना जा रहा है कि इसी के बाद से उनकी सिक्योरिटी बढ़ाई गई है।

शमी के जलवे के कायल हुए लोग
बताते चलें कि मोहम्मद शमी ने 2023 वर्ल्ड कप में अपनी दमदार बॉलिंग से फैंस का दिल ही जीत लिया। जिस तरह से शमी का कमबैक रहा, उसने सबको अपना दीवाना बना दिया। शमी इस मैच के बाद टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के तौर पर उभरकर सामने आए।
टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेंगे शमी
मोहम्मद शमी भारत बनाम साउथ अफ्रीका सीरीज में हिस्सा लेने जा रहे हैं। रिपोर्ट की मानें तो वे टेस्ट सीरीज से टीम का हिस्सा होंगे। बीसीसीआई सेक्रेटरी ने हाल ही में एक बयान दिया था, जिसमें कहा गया था कि जब शमी रिकवर हो जाएंगे तो टेस्ट सीरीज के लिए मौजूद रहेंगे, जो इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जानी है। शमी फिटनेस क्लीयरेंस लेंगे और इसके बाद ही सीरीज में शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications