Rivaba Jadeja: करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं जडेजा की पत्नी, MLA रिवाबा की सैलरी जानकर उड़ जाएंगे होश

भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा के पिता ने एक इंटरव्यू में अपने बेटे और बहू रिवाबा के साथ तनावपूर्ण संबंधों का आरोप लगाया था। जडेजा ने चल रही स्थिति पर विस्तृत जवाब के साथ एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें कहा गया-'दिव्य भास्कर के बेतुके इंटरव्यू में कही गई सभी बातें अर्थहीन और झूठी हैं, जिसे मैं नकारता हूं।

जडेजा ने एक्स पर एक पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'मेरी पत्नी की छवि धूमिल करने का जो प्रयास किया जा रहा है, वह वास्तव में निंदनीय एवं अशोभनीय है। मेरे पास भी कहने के लिए बहुत कुछ है जिसे अगर मैं सार्वजनिक रूप से न कहूं तो बेहतर है,'आइए स्क्रिप्टेड इंटरव्यू में कही गई बातों को नजरअंदाज करें।'

 Ravindra Jadeja, Rivaba Jadeja

अनिरुद्ध सिंह जडेजा ने लगाए ये आरोप?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रवींद्र जडेजा के अनिरुद्ध सिंह जडेजा ने बताया कि उनका अपने बेटे और बहू रिवाबा से कोई संबंध नहीं है। वे हमें नहीं बुलाते हैं और हम उन्हें नहीं बुलाते हैं। 5 साल से उन्होंने अपनी पोती का चेहरा नहीं देखा है। रिपोर्ट के मुताबिक, अनिरुद्ध सिंह जडेजा जामनगर में एक फ्लैट में रह रहे हैं। अनिरुद्ध सिंह ने उसकी पत्नी ने न जाने क्या कर दिया है, उसकी शादी न की होती, उसे क्रिकेटर नहीं बनाता तो अच्छा होता, हम इस हाल में न होते।

विधायक के अलावा एक बिजनेसवुमन हैं रिवाबा
दरअसल, रिवाबा जड़ेजा एक बिजनेसवुमन हैं और वह मैकेनिकल इंजीनियर की पढ़ाई कर चुकी हैं। वह गुजरात चुनाव में जामनगर उत्तर से विधायक हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति (परिवार के साथ): 97.35 करोड़ रुपये है, जबकि रवींद्र जडेजा की संपत्ति 70.48 करोड़ रुपये। उनकी चल संपत्ति: 64.3 करोड़ रुपये और खुद की संपत्ति 57.60 लाख रुपये है, जबकि पति की संपत्ति 37.43 करोड़ रुपये है। अचल संपत्ति: 33.05 करोड़ रुपये है।

पति यानी रविद्र जडेजा के पास 33.05 करोड़ रुपये (राजकोट और जामनगर में दुकानें और वाणिज्यिक परिसर और जड्डू के फूड फील्ड रेस्तरां में 50% हिस्सेदारी, राजकोट, जामनगर और अहमदाबाद में छह घर) है। वाहन की बात करें तो पति के पास वोक्सवैगन पोलो जीटी (9.72 लाख रुपये), फोर्ड एंडेवर (23.5 लाख रुपये) और ऑडी क्यू7 (76.5 लाख रुपये) हैं।

MLA रिवाबा की सैलरी जानकार उड़ जाएंगे होश
दरअसल, हर राज्य के विधायक का वेतन अलग-अलग होता है। गुजरात की बात करें तो यहां के विधायक का वेतन सभी भत्ते और सुविधाओं को मिलाकर लगभग ₹3,21,000 प्रति माह है। सुविधाओं की बात करें तो विधायक को रहने के लिए आवास, दैनिक भत्ता, यात्रा भत्ता, रेल और राज्य सरकारी बस की यात्रा में विशेष सुविधा और वाहन भत्ता आदि मिलता है। इसके अलावा इन्हें मेडिकल फैसिलिटी भी मिलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+