शाहरुख के साथ Vogue के कवर पेज पर दिख चुकी हैं मिताली राज, ग्लैमरस अंदाज से किया था लोगों को क्लीनबोल्ड

नई दिल्ली, 08 जून। आज क्रिकेट जगत में उस वक्त खलबली मच गई जिस वक्त भारतीय महिला क्रिकेट की सचिन तेंदुलकर कहलाने वाली मिताली राज ने अचानक अपने संन्यास का ऐलान किया। 39 वर्ष की मिताली का यूं अचानक से क्रिकेट से बॉय-बॉय कर देना हर किसी को हैरान कर गया। मालूम हो कि अपनी एक भावुक पोस्ट के जरिए मिताली ने आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फार्मेट से हमेशा के लिए संन्यास की घोषणा कर दी है।

26 जून 1999 को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू

26 जून 1999 को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू

गौरतलब है कि 26 जून 1999 को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाली मिताली राज ने मार्च 2022 तक क्रिकेट खेली है। उन्होंने अब तक 12 टेस्ट, 232 वनडे इंटरनेशनल और 89 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। भारतीय महिला क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाली मिताली राज खेल के अलावा बहुत अच्छी 'भरतनाट्यम' डांसर और प्रस्तोता हैं। उन्होंने कई स्टेज शो भी किए हैं। आपको बता दें कि एक महिला क्रिकेटर के तौर पर भारत का नाम रौशन करने वाली मिताली का पहली मोहब्बत क्रिकेट नहीं थी

 क्लासिकल डांसर बनना चाहती थीं मिताली

क्लासिकल डांसर बनना चाहती थीं मिताली

वो तो शुरू से ही एक क्लासिकल डांसर बनना चाहती थीं लेकिन अपने पापा की जिद के वजह से उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया था लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनके पापा की जिद उन्हें सफलता की किस बुलंदी पर ले जाएगी। आज भारतीय महिला क्रिकेट की दशा और दिशा बदलने का सारा श्रेय मिताली को ही जाता है।

मिताली असल जिंदगी में काफी ग्लैमरस और हॉट

मिताली असल जिंदगी में काफी ग्लैमरस और हॉट

मालूम हो कि क्रिकेट जगत में कमाल करने वाली मिताली असल जिंदगी में काफी ग्लैमरस और हॉट भी हैं और इसी वजह से उन्हें साल 2017 में प्रतिष्ठित मैगजीन वोग ने अपने कवर पेज पर जगह दी थी वो भी एकदम ग्लैमरस लुक में। मिताली कवर पेज पर सिने अभिनेता शाहरुख खान और मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी के साथ नजर आई थीं।

ग्लैमरस अंदाज से किया था लोगों को क्लीनबोल्ड

ग्लैमरस अंदाज से किया था लोगों को क्लीनबोल्ड

उस वक्त मिताली का हॉट लुक काफी सुर्खियों में रहा था, किसी को यकीन ही नहीं हो रहा था कि ये मिताली राज हैं, मैगजीन ने उनकी लाइफ और संघर्ष की कहानी के बारे में लिखा था। मिताली का वो अंदाज उनके फैंस को क्लीन बोल्ड कर गया था, आपको बता दें कि फैशन और लाइफस्टाइल की प्रतिष्ठित मैगजीन वोग ने अपनी 10वीं वर्षगांठ पर स्पेशल कवरेज के लिए इन तीन हस्तियों को चुना था।

 स्कूल में लड़कों संग क्रिकेट खेलती थीं मिताली

स्कूल में लड़कों संग क्रिकेट खेलती थीं मिताली

मालूम हो कि स्कूल में लड़कों संग क्रिकेट खेलने वाली मिताली का चयन मात्र 17 साल की उम्र में टीम इंडिया में हुआ था। मिताली पहली महिला क्रिकेटर हैं, जिन्हें विजडन इंडिया क्रिकेटर अवॉर्ड मिला है। उन्हें 21 साल की उम्र में भारतीय टीम की कमान सौंप दी गई थी। मिताली को खेल में अच्छे प्रदर्शन के लिए भारत सरकार द्वारा अर्जुन अवॉर्ड(2003) और Padma Shri (2015) से नवाजा जा चुका है।

मैं सिंगल ही सही हूं: मिताली राज

गौरतलब है कि दौलत-शौहरत की बुलंदी पर बैठीं मिताली राज अभी तक सिंगल ही हैं,उन्होंने कुछ वक्त पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि 'एक बार बहुत पहले मैंने इस विषय पर सोचा था लेकिन आज जब विवाहितों का हाल देखती हूं तो सोचती हूं कि मैं सिंगल ही सही हूं।' अब मिताली ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है, देखते हैं अब वो शादी के बारे में आगे सोचती हैं या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+