Babar Azam ने कोहली, गेल जैसे दिग्गजों को पछाड़ा, टी20 में अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाकर रचा इतिहास
Milestone for Babar Azam: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आज़म का बल्ला लगातार चल रहा है। इस समय वह पाकिस्तान सुपर लीग में अपना जलवा बिखेर रहे हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक ऐसा रिकॉर्ड आया है, जिसके बारे में सुनकर हैरानी होगी। कोहली और गेल को बाबर ने पछाड़ दिया। बाबर आज़म ने बड़ा कीर्तिमान स्थापित कर दिया लेकिन टीम हार गई।
टी20 क्रिकेट में बाबर आज़म ने एक माइलस्टोन हासिल किया है। बाबर आज़म ने टी20 क्रिकेट में 10000 रनों का आंकड़ा हासिल किया है। इस मामले में उन्होंने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और विंडीज के पूर्व तूफानी खिलाड़ी क्रिस गेल को भी पीछे कर दिया है।

यह कीर्तिमान ख़ास इसलिए है क्योंकि उन्होंने कोहली और गेल से कम पारियों में इसे हासिल किया है। सबसे तेज 10000 रन बनाने के मामले में अब बाबर आज़म टॉप प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने महज 271 पारियों में ही इस उपलब्धि को हासिल कर लिया।
क्रिस गेल के नाम सबसे तेज 10 हजार टी20 रन बनाने का कीर्तिमान था। गेल ने 285 पारियां खेलकर इस आंकड़े को हासिल किया था। विराट कोहली इस लिस्ट में तीसरे नम्बर पर हैं। कोहली ने टी20 क्रिकेट में 10000 रनों का आंकड़ा हासिल करने के लिए कुल 299 पारियों का सहारा लिया था।
पेशावर जाल्मी के लिए खेलते हुए बाबर आज़म को कीर्तिमान बनाने के लिए महज 6 रनों की दरकार थी और उन्होंने ऐसा कर दिया। कराची किंग्स के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। वह पेशावर की कप्तानी भी करते हैं। बाबर आज़म ने 51 गेंदों में 72 रनों की पारी खेली।
पेशावर जाल्मी ने 154 रनों का स्कोर खड़ा किया। बाबर की पारी पर पोलार्ड ने पानी फेर दिया और तूफानी अंदाज में बैटिंग की। उन्होंने 21 गेंदों में नाबाद 49 रनों की पारी खेलकर कराची किंग्स को मैच में जीत दिला दी, इस तरह पेशावर को बाबर के कीर्तिमान से फायदा नहीं हुआ।












Click it and Unblock the Notifications