भारत की कप्तानी से भी IPL में रोहित शर्मा का आत्मविश्वास नहीं बढ़ पाया: माइकल वॉन
नई दिल्ली, 17 अप्रैल: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन को लगता है कि रोहित शर्मा भारतीय टीम की कप्तानी संभालने के बाद आईपीएल 2022 में अपने टच को खो चुके हैं। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित लगातार छह मुकाबले हार चुके हैं और एक भी जीत दर्ज करने में कामयाब नहीं हो सके हैं।

मुंबई की टीम इस समय अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर विराजमान है। रोहित ने इस सीजन में खेले गए छह मुकाबलों में 114 रन बनाकर बल्ले से भी निराश किया है।
यह भी पढ़ें- जोश हेजलवुड ने कहा- उम्र बढ़ने के साथ और बेहतर होते जा रहे हैं दिनेश कार्तिक
वॉन को लगता है कि रोहित का प्रदर्शन तब से ज्यादा गिरना शुरू हुआ है जबसे वे भारत के सभी फॉर्मेट में कप्तान बनाए गए हैं। वॉन ने क्रिकबज से बात करते हुए कहा, रोहित शर्मा को समस्या है। जब से वे कप्तान बने हैं तब से कुछ काम नहीं हो सका है। ये मेरे लिए चिंता की बात है कि रोहित ने भारत की कप्तानी को अपने आत्मविश्वास के तौर पर इस्तेमाल करने में नाकामयाबी हासिल की है।

वैसे तो पिछले समय में भी ऐसे मौके आए हैं जब मुंबई इंडियंस की टीम ने लगातार मुकाबले हारे हों और वे प्लेऑफ में पहुंचने में तब भी कामयाब रहे थे लेकिन इस बार हालात अलग मालूम पड़ते हैं। साल 2015 में वे लगातार चार मैच हारे थे, तब भी चैम्पियनशिप जीत गए थे। लेकिन वॉन को लगता है इस साल मुंबई के लिए वापसी करना आसान नहीं होगा।
वॉन ने कहा, वे बस सही से सोच नहीं रहे हैं। उनके साथ कुछ सही भी नहीं हो रहा है। वे कोशिश कर रहे हैं, अपना सब कुछ कर रहे हैं। लेकिन मुझे लगता है इस बार वे पिछले सीजनों की तरह शुरुआत में हारने के बाद वापसी नहीं कर पाएंगे।
वॉन ने कहा कि मुंबई की टीम ने इस साल बहुत से अच्छे खिलाड़ियों को जाने दिया है, जिसके चलते उनका प्रदर्शन प्रभावित हुआ है।
वॉन कहते हैं कि मैं हमेशा मुंबई को पसंद करता हूं लेकिन इस बार उनके लिए मुश्किल साल है, एक ऐसा साल जहां वे कोशिश करने जा रहे हैं, और एक या दो खिलाड़ियों को पा सकते हैं। मुझे लगता है उन्होंने डेवाल्ड ब्रेविस के तौर पर एक खिलाड़ी को पा भी लिया है। उन्होंने जोफ्रा आर्चर से डील की लेकिन वह भी इस साल नहीं आ रहा है, लेकिन यह भी आगे के लिए अच्छा कदम है।












Click it and Unblock the Notifications