जोश हेजलवुड ने कहा- उम्र बढ़ने के साथ और बेहतर होते जा रहे हैं दिनेश कार्तिक

नई दिल्ली, 17 अप्रैल: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की तारीफ की है। दिनेश कार्तिक ने हैरतअंगेज ढंग से आईपीएल सीजन 2022 में खुद को नए अवतार में पेश किया है जो सभी लोगों को खूब भा रहा है। दिनेश कार्तिक एक बूढ़े हो चुके बल्लेबाज से अब खुद को एक विनाशकारी फिनिशर के तौर पर ढाल चुके हैं।

IPL 2022: Josh Hazlewood says Dinesh Karthik aged beautifully, he is even better now

उन्होंने वो काम किया है जो उम्र बढ़ने के बाद बड़े-बड़े दिग्गज छोड़ देते हैं। फिनिशिंग एक मुश्किल चीज है और इसके लिए आपको बहुत ही कलाकार किस्म का बल्लेबाज होने की दरकार है। गेंद को हर जगह हिट करने की काबिलियत, मांसपेशियों में वो दमखम, रन के लिए चीते सी दौड़ और किसी निडर युवा सी मानसिकता....ये सब चीजे एक फिनिशर को चाहिए होती हैं। उम्र बढ़ने के साथ चीजें मुश्किल हो जाती हैं और दिनेश कार्तिक ने भी अपनी फॉर्म में काफी गिरावट दर्ज की थी।

यह भी पढ़ें- IPL 2022: डैडी हुए आउट, टूट गया बेटियों का दिल, वार्नर खेल रहे थे दिल्ली को जिताने वाली पारी

dinesh karthik

आईपीएल के उनके पिछले सीजन लगातार खराब जा रहे थे। वे टीम इंडिया से कब के बाहर हो चुके और सपने में भी किसी ने नेशनल टीम में उनकी वापसी की उम्मीद नहीं की लेकिन अब जैसे सारे नजारें बदल चुके हैं। अगर आईपीएल की वजह से इतनी सकरात्मकताएं आती हैं तो यह लीग काफी दमखम रखती है।

आरसीबी में दिनेश कार्तिक के साथी जोश हेजलवुड ने भी कहा है कि उम्र बढ़ने वह बेहतर होते जा रहे हैं।

कार्तिक और मैक्लवेल के प्रलंयकारी अर्धशतकों के दम पर आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को 16 रनों से मात देने में कामयाबी हासिल कर ली है। आरसीबी इस सीजन की सबसे भयंकर प्रतिद्वंदी नजर आ रही है।

हेजलवुड ने मैच के बाद कहा, इस पर विश्वास नहीं होता। कार्तिक को खुद को सेट करने में जो समय लिया, फिर अंत में विस्फोट किया। वह उम्र के साथ बेहतर होते जा रहे हैं और जो भी वे कर रहे हैं उसको मैच में देखना बहुत ही सुखद अनुभव है। आज रात की उनकी पारी अलग थी।

दिनेश कार्तिक ने नाबाद 66 और ग्लेन मैक्सवेल ने 55 रन बनाए जिसकी बदौलत आरसीबी की टीम 5 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाने में कामयाब रही।

आरसीबी ने सीजन में छठा मुकाबला खेलकर चौथी जीत दर्ज की जिसके बाद वे अंक तालिका में तीसरे नंबर पर जा चुके हैं। दिल्ली कैपिटल्स दूसरी ओर पांचवें मुकाबले में तीसरी हार के साथ अपने लिए मुश्किलें खड़ी करती जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+