वो वीरेंद्र सहवाग जैसा जबरदस्त है, माइकल क्लार्क ने बांधे भारत के युवा ओपनर की तारीफों के पुल

नई दिल्ली: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने भारत के टैलेंटेड ओपनिंग बल्लेबाज अर्थव्यवस्था की तारीफ की है और यह तारीफ काफी बड़ी है क्योंकि क्लार्क ने वीरेंद्र सहवाग से पृथ्वी शाह की तुलना की है। सभी जानते हैं कि पृथ्वी शा एक आक्रामक बल्लेबाज है और घरेलू क्रिकेट में उन्होंने बहुत शानदार खेल दिखाया है। बहुत ही कम उम्र से लाइमलाइट में आ गए पृथ्वी शा ने 2018 में अंडर-19 वर्ल्ड कप टाइटल के दौरान भारतीय टीम की कप्तानी भी की थी जिसके चलते उनको भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली थी लेकिन परफॉर्मेंस में निरंतरता नहीं होने की वजह से और चोटों की वजह से यह खिलाड़ी टीम में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाया।

पृथ्वी शॉ की बैटिंग वीरेंद्र सहवाग जैसी बताई

पृथ्वी शॉ की बैटिंग वीरेंद्र सहवाग जैसी बताई

माइकल क्लार्क ने पृथ्वी शॉ की बैटिंग वीरेंद्र सहवाग जैसी बताई है और भारत के पूर्व विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाज को जीनियस करार दिया है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने कहा कि वह आक्रामक किस्म के क्रिकेट को पसंद करते हैं। क्लार्क ने सोनी टेन पर डाउन अंडरडॉग्स डॉक्यूमेंट्री में बात करते हुए कहा कि पृथ्वी एक जबरदस्त खिलाड़ी हैं जैसे वीरेंद्र सहवाग थे। वीरेंद्र सहवाग एक जीनियस थे जो गेम को आगे बढ़ाते थे। मैं उस तरह का इंसान हूं जो इस तरह की क्रिकेट को पसंद करता है जहां टॉप ऑर्डर पर आकर काफी आक्रामक बल्लेबाजी की जाती है और इस वजह से वीरेंद्र सहवाग मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक है। मैं चाहता हूं भारतीय टीम शॉ में अपना विश्वास रखें क्योंकि अभी वह काफी युवा है।

 थोड़ा और समय चाहिए शॉ को-

थोड़ा और समय चाहिए शॉ को-

शॉ की बात करें तो उन्होंने 2021 में भारत के लिए आखिरी बार खेला था जब ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था लेकिन वह सफल नहीं रहे थे। उन्होंने अभी तक पांच टेस्ट मैच खेले हैं और 42.37 की औसत से 339 रन बनाए हैं। क्लार्क को लगता है कि प्रतिभा को विकसित होने में कुछ समय चाहिए और उन्होंने आस्ट्रेलिया दौरे पर इस बल्लेबाज की असफलता के बारे में भी बात की। वे कहते हैं कि अभी से बहुत सारी उम्मीदें करना गलत होगा। उनको थोड़ा और समय चाहिए और ऑस्ट्रेलिया में उनका वह पहला दौरा था।

फिलहाल पृथ्वी शॉ भारतीय टीम से बाहर-

फिलहाल पृथ्वी शॉ भारतीय टीम से बाहर-

क्लार्क आगे कहते हैं, "आप हर बार उनके मैदान में उतरने पर बदलाव चाहते हैं लेकिन दुर्भाग्य से ऑस्ट्रेलिया में वह एडिलेड मैच को मिस कर गए। वह उनका पहला दौरा था और मुझे कोई शक नहीं है कि आने वाले समय में अच्छा करेंगे।"

फिलहाल पृथ्वी शॉ भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं और वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाली मौजूदा लिमिटेड सीरीज में भी जगह बनाने से चूक गए हैं। अच्छी बात यह है कि आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स टीम के लिए आने वाले दिनों के लिए रिटेन कर लिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+