MI vs RCB: जानें कौन हैं डेब्यू करने वाले रमनदीप सिंह, ऐसा करने वाली तीसरी टीम बनी मुंबई इंडियंस

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का 18वां मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के बीच पुणे के एमसीए मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पर लगातार 3 मैचों में हार का सामना कर के आ रही मुंबई इंडियंस की टीम जीत का खाता खोलने की ओर देख रही है। एमसीए के मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है और टीम में रदरफोर्ड को बाहर करते हुए ग्लेन मैक्सवेल को शामिल किया है।

IPL 2022
Photo Credit: BCCI/IPL

वहीं जीत की तलाश कर रही मुंबई इंडियंस की टीम ने भी इस मैच में दो बदलाव किये हैं और बासिल थंपी की जगह जयदेव उनादकट को मौका दिया है तो वहीं पर टिमिल मिल्स की जगह रमनदीप सिंह को डेब्यू करने का मौका दिया गया है। मुंबई इंडियंस ने इस प्लेइंग 11 का ऐलान करते ही एक खास लिस्ट में जगह बना ली है।

और पढ़ें: 'पूरे करियर में उनसे बेस्ट बैटर नहीं देखा', साउथ अफ्रीकी दिग्गज ने चुने क्रिकेट इतिहास के 3 सबसे महान बल्लेबाज

ऐसा करने वाली तीसरी टीम बनी मुंबई

ऐसा करने वाली तीसरी टीम बनी मुंबई

पुणे के मैदान पर मुंबई इंडियंस की टीम सिर्फ 2 विदेशी खिलाड़ियों के साथ प्लेइंग 11 लेकर उतरी है और आईपीएल के इतिहास में ऐसा करने वाली टीम बन गई है। इस मैच से पहले आईपीएल में यह सिर्फ 2 बार ही देखने को मिला था। पहली बार यह कारनामा साल 2011 में केकेआर बनाम सीएसके के मुकाबले में देखने को मिला जब कोलकाता की टीम जैक कैलिस और इयोन मोर्गन के साथ ही उतरी थी। वहीं इसी सीजन दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टिम सेफर्ट और रॉवमैन पॉवेल के साथ उतरकर इस लिस्ट में अपना नाम शुमार किया था।

कौन हैं रमनदीप सिंह, कैसा है रिकॉर्ड

कौन हैं रमनदीप सिंह, कैसा है रिकॉर्ड

वहीं मुंबई इंडियंस के लिये डेब्यू करने वाले रमनदीप सिंह की बात करें तो वो दांये हाथ के मीडियम पेसर और बल्लेबाज हैं। रमनदीप सिंह ने मुंबई के लिये डेब्यू करने से पहले घरेलू स्तर पर 13 टी20 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने एक अर्धशतक के दम पर कुल 98 रन बनाये हैं तो वहीं पर गेंदबाजी में 5 विकेट हासिल किये हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में रमनदीप सिंह ने 2 मैच खेलकर 124 रन बनाये हैं तो वहीं पर लिस्ट ए क्रिकेट में 10 मैच खेलकर 141 रन और 1 विकेट चटकाने का काम किया है।

आरसीबी के खिलाफ नहीं चला बल्ला

आरसीबी के खिलाफ नहीं चला बल्ला

गौरतलब है कि पुणे के मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में मुंबई की टीम ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिये 52 रनों की साझेदारी की, हालांकि यहां से मुंबई की पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। मुंबई की टीम ने अगले 12 रन के अंदर अपने 5 विकेट खो दिये, जिसके बाद डेब्यू कर रहे रमनदीप सिंह बल्लेबाजी करने उतरे। रमनदीप सिंह ने इस पारी के दौरान 12 गेंदों का सामना कर 6 रन बनाये लेकिन हर्षल पटेल की गेंद पर कार्तिक को कैच थमाकर वापस लौट गये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+