गुजरात के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए तिलक वर्मा की हो सकती है वापसी, जानें टीमों की संभावित प्लेइंग-11
Gujarat Titans vs Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस आईपीएल के 57वें मैच में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गुजरात टाइटंस की मेजबानी करेगी। गुजरात टाइटंस इस समय आईपीएल अंक तालिका में पहले स्थान पर है।

GT vs MI, IPL 2023: आईपीएल के 57वें मैच में आज मुंबई इंडियंस वानखेड़े स्टेडियम में गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी। ग्यारह मैचों में छह जीत हासिल करने के बाद एमआई वर्तमान में अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। इस मुकाबले में जीत से उनके प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने की संभावना काफी बढ़ जाएगी। अपने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को बड़ी आसानी से हरा दिया था।
आरसीबी के खिलाफ पिछले मैच में केवल 16.3 ओवरों में 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए छह विकेट शेष रहते एमआई ने जीत दर्ज की थी। एमआई की जीत में सूर्यकुमार यादव के शानदार प्रदर्शन की अहम भूमिका रही, जिन्होंने तूफानी पारी खेलते हुए सीजन का चौथा अर्धशतक अपने नाम कर लिया, साथ ही मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार से भी उन्हें नवाजा गया।
वहीं दूसरी ओर गुजरात टाइटंस शानदार फॉर्म में है। कुणाल पांड्या की अगुवाई वाली टीम नेअपने ग्यारह में से आठ मैच जीते हैं और वर्तमान में अंक तालिका में टॉप पर है। मुंबई के खिलाफ जीत के साथ ही गुजरात इस सीजन में प्लेऑफ में जगह पक्की करने वाली पहली टीम बन जाएगी। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपने हालिया मुकाबले में टाइटंस ने अपनी बल्लेबाजी का शानदार प्रदर्शन किया।
एलएसजी के खिलाफ शुभमन गिल और रिद्धिमान साहा के बीच 142 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी देखने को मिली, जिसकी बदौलत 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 227 रन का शानदार स्कोर हो सका। जवाब में सुपरजाइंट्स अपने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 171 रन ही बना सकी। इस मुकाबले में लखनऊ को 56 रनों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा।
गुजरात के गेंदबाजों की बात करें तो मोहित शर्मा ने कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने टाइटंस के लिए दमदार गेंदबाज करते हुए चार ओवरों में 29 रन देकर चार विकेट अपने नाम कर लिए। आईपीएल में इन दोनों टीमों के बीच अब तक दो बार आमना-सामना हो चुका है। दोनों ने एक-एक मुकाबला जीता है।
तिलक वर्मा की वापसी तय
मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी सनसनी तिलक वर्मा पिछले दो मैचों में हैमस्ट्रिंग दर्द के कारण खेल नहीं सके थे। अब वो सेलेक्शन के लिए फिट हैं, उम्मीद है कि आज के मैच में टाइटंस के खिलाफ तिलक वर्मा की वापसी हो सकती है। मुंबई इंडियंस (संभावित एकादश): रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, नेहल वढेरा, तिलक वर्मा, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय, जेसन बेहरेनडॉर्फ
गुजरात टाइटन्स की संभावित प्लेइंग-11
रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विजय शंकर, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहित शर्मा, नूर अहमद, मोहम्मद शमी।
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, नेहल वढेरा, तिलक वर्मा, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय, जेसन बेहरेनडॉर्फ।
इंडियंस फुल स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), क्रिस जॉर्डन, टिम डेविड, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, देवल्ड ब्रेविस, अर्जुन तेंदुलकर, अरशद खान, ऋतिक शौकीन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय, इशान किशन, आकाश मधवाल, कैमरन ग्रीन, डुआन जानसन, विष्णु विनोद, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, राघव गोयल।
गुजरात टाइटंस फुल स्क्वाड
हार्दिक पांड्या (कप्तान), जोशुआ लिटिल, दासुन शनाका, रविश्रीनिवासन साई किशोर, जयंत यादव, श्रीकर भरत, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, शिवम मावी, अल्जारी जोसेफ, ओडियन स्मिथ, साई सुदर्शन, प्रदीप सांगवान, शुभमन गिल, विजय शंकर, डेविड मिलर, मैथ्यू वेड, उर्विल पटेल, दर्शन नालकंडे, यश दयाल, अभिनव मनोहर, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, मोहित शर्मा, राशिद खान।
Recommended Video












Click it and Unblock the Notifications