DC vs MI: 'आज मुंबई की जर्सी में आरसीबी खेल रही है', दिल्ली के खिलाफ वानखेड़े में एक हुई दो टीमें

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का 69वां मैच वानखेड़े के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाना है, जिसका नतीजा आईपीएल 2022 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम का फैसला करेगा। मैच का शेड्यूल देखें तो वानखेड़े के मैदान पर सिर्फ इन दोनों टीमों के फैन्स ही नजर आने चाहिये, हालांकि इस मैच के नतीजे से अपने पहले खिताब की तलाश कर रही आरसीबी की टीम की उम्मीदें भी जुड़ी हुई हैं, जिसकी वजह से आज के मैच में आरसीबी के फैन्स भी चीयर करते नजर आयेंगे।

IPL 2022
Photo Credit: Twitter/RCB

उल्लेखनीय है कि आईपीएल 2022 के प्लेऑफ में गुजरात टाइटंस (20 अंक), राजस्थान रॉयल्स (18 अंक) और लखनऊ सुपरजाएंटस (18 अंक) की टीमें पहले ही क्वालिफाई कर चुकी हैं, तो वहीं पर चौथे पायदान के लिये दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच फैसला होना बाकी है। जहां आरसीबी की टीम 16 अंक के साथ फिलहाल चौथे पायदान पर काबिज है तो वहीं पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम के पास मुंबई इंडियंस को हराकर 16 अंक तक पहुंचने का मौका है।

और पढ़ें: 'इन दो बल्लेबाजों के दम पर भारत टेस्ट क्रिकेट में करेगा राज', सहवाग ने बताया किन दो खिलाड़ियों से डरेगी दुनिया

दिल्ली की हार पर टिकी प्लेऑफ की उम्मीदें

दिल्ली की हार पर टिकी प्लेऑफ की उम्मीदें

अगर ऐसा होता है तो दिल्ली कैपिटल्स की टीम बेहतर नेट रन रेट के चलते क्वालिफाई कर जायेगी जबकि आरसीबी की टीम का सफर समाप्त हो जायेगा। इसके चलते शनिवार को जब दिल्ली और मुंबई की टीमें भिड़ेंगी तो आरसीबी की टीम रोहित शर्मा की टीम की जीत की दुंआ करती नजर आयेगी। उल्लेखनीय है कि मैच से पहले ही मुंबई इंडियंस की टीम की जीत को सोशल मीडिया पर भारी समर्थन मिल रहा है और समर्थन करने वालों में आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस के साथ ही फ्रैंचाइजी का आधिकारिक ट्विटर हैंडल भी शामिल हो गया है।

Recommended Video

    IPL 2022: Gavaskar विवादों में फंसे, Rajasthan के हेटमायर व उनकी पत्नी पर किया कमेंट| वनइंडिया हिंदी
    आरसीबी ने खुलकर किया है मुंबई का सपोर्ट

    आरसीबी ने खुलकर किया है मुंबई का सपोर्ट

    फ्रैंचाइजी ने मैच से पहले अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उसने साफ किया है कि दिल्ली के खिलाफ मैच में मुंबई की जर्सी में आरसीबी के खिलाड़ियों का जोश खेलता नजर आयेगा। इसके साथ ही उसने कैप्शन में रेड टर्न्स ब्लू के हैशटैग का इस्तेमाल किया है, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंडिंग करने लगा है और आरसीबी के फैन्स मुंबई की जीत की दुआंयें करते नजर आ रहे हैं।

    डुप्लेसिस ने किया था मुंबई को चीयर करने का वादा

    डुप्लेसिस ने किया था मुंबई को चीयर करने का वादा

    गौरतलब है कि गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच जीतने के बाद आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने साफ कहा था कि वो दिल्ली और मुंबई के मैच में यही उम्मीद करते हैं कि रोहित शर्मा के बल्ले से खूब सारे रन बरसे और उनकी टीम जीत हासिल करें। वो न सिर्फ मैच देखेंगे बल्कि विराट कोहली के साथ स्टेडियम पहुंचकर मुंबई को चीयर करते नजर आयेंगे। आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन सिर्फ 3 ही मैच जीत सकी है और प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली सबसे पहली टीम बनी थी। हालांकि वो भी इस मैच में जीत हासिल कर 10वें पायदान पर सफर खत्म करने से बचना चाहेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+