IPL में अनसोल्ड रहे प्लेयर ने की करोड़ों के खिलाड़ी की धुनाई, पिटाई देख गुजरात टाइटंस के छूट जाएंगे पसीने
IPL 2024 Auction: आईपीएल 2024 ऑक्शन में कई खिलाड़ियों पर पैसों की जमकर बारिश हुई। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क इंडियन प्रीमियर लीग इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। उन्हें 24.75 करोड़ रुपये की अविश्वसनीय राशि में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने खरीदा, लेकिन ऑक्शन के दौरान कई खिलाड़ी खरीददारों की राह देखते रह गए, उन्हीं नामों में से एक नाम है ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज जेक फ्रेजर मैगर्क का, जोकि अनसोल्ड रहे, लेकिन इस खिलाड़ी ने बिग बैश लीग में अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया है।
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज जेक फ्रेजर मैगर्क (Jake Fraser-McGurk) ने गुरुवार को ब्रिसबेन हीट (Brisbane Heat) के खिलाफ बल्ले से जमकर कहर बरपाया। मैगर्क ने मात्र 23 गेंदों में 55 रन की बड़ी पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 239.13 का रहा। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके और साथ छक्के लगाकर सभी को हैरान कर दिया।

गुजरात के खिलाड़ी को जमकर धोया
यहां मैगर्क की तूफानी पारी का जिक्र इसलिए किया जा रहा, क्योंकि उन्होंने जिस खिलाड़ी के खिलाफ विस्फोटक पारी खेली है वो कोई और नहीं बल्कि, आईपीएल 2024 ऑक्शन में 10 करोड़ की धनराशि पाने वाले स्पेंसर जॉनसन (Spencer Johnson) हैं।
इस मैच में एक तरफ अनसोल्ड प्लेयर मैगर्क थे, तो वहीं दूसरी ओर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जॉनसन थे, जिन्हें गुजरात टाइटंस (GT) ने 10 करोड़ रुपए खर्च करके अपनी स्क्वाड में शामिल किया है। आईपीएल से मोटी रकम पाने के बाद मैगर्क की धुनाई सुर्खियों में है।












Click it and Unblock the Notifications