कौन हैं मिस्ट्री गर्ल Aaryapriya Bhuyan? धोनी की वजह से रातोंरात बन गईं स्टार

IPL girl Aaryapriya Bhuyan: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय क्रिकेट टीम को कई बड़े टूर्नामेंट्स में जीत दिलाई है। इसमें 2007 का T20 वर्ल्ड कप, 2011 का वनडे वर्ल्ड कप, और 2013 का चैंपियंस ट्रॉफी शामिल हैं। धोनी की कप्तानी में भारत ने कई अहम रिकॉर्ड बनाये और टीम को एक नया दिशा दी। आईपीएल में अब भी धोनी का जलवा बरकरार है और फैंस भी उन्हें लेकर एक्साइडेट रहते हैं।

धोनी की वजह स्टार बनीं महिला फैन (IPL girl Aaryapriya Bhuyan)

चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबले के दौरान एक क्यूट सी लड़की का एक्सप्रेशन वायरल हो गया। वीडियो में एक महिला धोनी के आउट होने पर खासा नाराज हुई और उसने ऐसा एक्सप्रेशन दिया कि वह रातोंरात स्टार बन गईं। सोशल मीडिया पर लगातार उनके फॉलोअर्स में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। फैंस लगातार उन्हें लेकर चर्चाएं कर रहे हैं।

Aaryapriya Bhuyan 1

कौन हैं आर्याप्रिया भुयान

इस महिला का नाम आर्याप्रिया भुयान है। आर्याप्रिया भुयान के पहले इंस्टाग्राम पर केवल 16 हजार फॉलोवर्स थे लेकिन धोनी के आउट होने पर उनके दिए रिएक्शन के कारण अब उनके फॉलोवर्स की संख्या काफी बढ़ गई है। हालांकि, इनके बारे में अभी और ज्यादा जानकारी मौजूद हैं। लेकिन आईपीएल की वजह से आर्याप्रिया भुयान फैंस के बीच सुर्खियां बटोरने में सफल रही हैं।

चेन्नई को मिली थी हार

मैच की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को छह रन से हराकर जीत का खाता खोल लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 182 रन बनाए थे। जवाब में चेन्नई की टीम 176 रन ही बना सकी। इस मुकाबले में मिली हार के बाद चेन्नई के लिए टूर्नामेंट में आने वाले मुकाबले बेहद अहम हो गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+