विश्वकप के फाइनल में भारत-पाक की भिड़ंत चाहते हैं मैथ्यू हेडन, कह डाली बड़ी बात

Matthew Hayden wants India Pakistan final: पाकिस्तान टीम के मेंटॉर मैथ्यू हेडन इस बात को लेकर काफी रोमांचित हैं कि विश्वकप का फाइनल मुकाबला पाकिस्तान और भारत के बीच हो सकता है। जिस तरह से पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल मुकाबले में 7 विकेट से हराकर फाइनल में एंट्री की है उसके बाद हर कोई चाहता है कि भारत भी फाइनल मुकाबले में पहुंचे और पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबला खेले। हालांकि पाकिस्तान ने अपनी फाइनल की सीट पक्की कर ली है लेकिन भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए इंग्लैंड को हराना होगा।

पाक की जमकर की तारीफ

पाक की जमकर की तारीफ

न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमी फाइनल मुकाबले पाकिस्तान की जीत के बाद मैथ्यू हेडन ने कहा जबरदस्त, आज की रात काफी खास थी, कुछ तो हमारे पक्ष में आया। हर कोई बाबर और रिजवान के बारे में बात कर रहा था, दोनों ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की। दोनों ही बल्लेबाजों ने बेहतरीन पारी खेली, मैं हारिस का भी जिक्र करना चाहूंगा, वह बेहतरीन रहे हैं। वह नेट्स में हर तेज गेंदबाज का सामना करते हैं और जबरदस्त शॉट खेलते हैं। साथ ही हमारी टीम ने बेहतरीन गेंदबाजी की।

पाक की जमकर की तारीफ

पाक की जमकर की तारीफ

न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमी फाइनल मुकाबले पाकिस्तान की जीत के बाद मैथ्यू हेडन ने कहा जबरदस्त, आज की रात काफी खास थी, कुछ तो हमारे पक्ष में आया। हर कोई बाबर और रिजवान के बारे में बात कर रहा था, लेकिन हमारी टीम ने बेहतरीन गेंदबाजी की। दोनों ही बल्लेबाजों ने बेहतरीन पारी खेली, मैं हारिस का भी जिक्र करना चाहूंगा, वह बेहतरीन रहे हैं। वह नेट्स में हर तेज गेंदबाज का सामना करते हैं और जबरदस्त शॉट खेलते हैं।

भारत-पाक फाइनल चाहते हैं हेडन

भारत-पाक फाइनल चाहते हैं हेडन

मैथ्यू हेडन ने कहा इस सर्फेस में हमारे गेंदबाजों को अच्छी गेंदबाजी करनी थी, शाहीन ने बेहतरीन गेंदबाजी की। एक बार जब रिवर्स स्विंग होती है, तो शाहीन का सामना करना काफी मुश्किल हो जाता है। हारिस भी 150 की रफ्तार से गेंद डाल सकते है। मैं चाहूंगा कि भारत से फाइनल में मुकाबला हो, क्योंकि यह देखने लायक मैच होगा। इसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है।

13 नवंबर को फाइनल

13 नवंबर को फाइनल

बता दें कि पाकिस्तान की टीम विश्वकप के पहले दोनों ही मुकाबले हार गया था। लेकिन इसके बाद पाकिस्तान ने जबरदस्त वापसी की, लगातार तीन मैचों में जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। अब न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में हराकर पाकिस्तान की टीम फाइनल में पहुंच चुकी है। अब पाकिस्तान का सामना फाइनल मुकाबले में या तो भारत से होगा या फिर इंग्लैंड से। 10 नवंबर को भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा, जबकि 13 नवंबर को विश्वकप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+