VIDEO: भारत आकर वर्ल्ड कप में धमाल मचाएंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी, हेडन ने बढ़ाया हौसला

पाकिस्तान की क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया में चल रहे टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला जीतने से चूक गई। शुरुआती दो मैच गंवाने के बाद पाकिस्तान ने टूर्नामेंट में जोरदार वापसी कर फाइनल में जगह बनाई।

England vs Pakistan, Matthew Hayden speech: पाकिस्तान की क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया में चल रहे टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला जीतने से चूक गई। शुरुआती दो मैच गंवाने के बाद पाकिस्तान ने टूर्नामेंट में जोरदार वापसी कर फाइनल में जगह बनाई। पाकिस्तान के साथ साल 1992 के दौरान होने वाली सभी घटनाएं भी साथ चल रही थी, लेकिन टीम अंत में आकर ट्रॉफी जीतने में कामयाब नहीं हो सकी।

बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा

बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा

पाइनल में पाकिस्तानी बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। मेवलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर फाइनल जैसे मैच में टीम के बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना सके। टीम की तरफ से कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक भी नहीं जड़ सका। न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में पचास रन बनाकर फॉर्म में लौटे कप्तान बाबर आजम भी इस मैच में बल्ले के साथ संघर्ष करते नजर आए।

मैथ्यू हेडन ने बढ़ाया टीम का जोश

मैथ्यू हेडन ने बढ़ाया टीम का जोश

पाकिस्तान ने दक्षिण अफ़्रीका को हराकर वर्ल्ड कप में शानदार वापसी की। इसके बाद से टीम ने पीछे मुड़कर नहीं देखा, लेकिन फाइनल में वह अपने प्रदर्शन को बरकरार नहीं रख सकी। पाकिस्तान की इस हार के बाद भी टीम के मेंटर मैथ्यू हेडन ने टीम का हौसला बढ़ाने का काम किया। वह इस हार से बिल्कुल दुखी नजर नहीं आए बल्कि उन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए टीम के खिलाड़ियों की तारीफ की।

भारत में होने वाले वर्ल्ड कप में करेंगे कमाल

भारत में होने वाले वर्ल्ड कप में करेंगे कमाल

मैथ्यू हेडन ने टीम का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि हमें पूरा विश्वास था कि हम वर्ल्ड कप जीतने जा रहे हैं। पाकिस्तान की इस नई टीम में वर्ल्ड कप जीतने की क्षमता है। इस टूर्नामेंट के अच्छे प्रदर्शन को सेलिब्रेट करने का समय है। अगले साल भारत में विश्व कप होना है, हमें इस प्रदर्शन को बरकरार रखना है। उन्होंने टीम में सभी खिलाड़ियों के साथ-साथ सपोर्ट स्टाफ की भी जमकर सराहना की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+