BBL 2023-24: फीमेल फैंस के साथ सेल्फी लेने में मार्नस लाबुशेन के छूटे पसीने, सोशल मीडिया पर छाया Video
ब्रिस्बेन के गाबा में ब्रिस्बेन हीट और मेलबर्न स्टार्स के बीच बिग बैश लीग (BBL) 2023 के मैच के बाद मार्नस लाबुशेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां लाबुशेन को फैंस के साथ सेल्फी लेने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
मार्नस को पहले सेल्फी लेने के लिए फोन को ठीक से पकड़ने में काफी परेशानी होती देखी गई। इसके बाद उनके पीछे खड़ी फीमेल फैंस ने उन्हें फ्रंट कैमरा चालू करके फोटो क्लिक करने सही तरीका बताया, तब कहीं जाकर उन्हें सेल्फी लेने में सफलता मिली, और ये सब देख रहे फैंस उस वक्त काफी आश्चर्यचकित दिखे, जब लाबुशेन ने उनके साथ तस्वीरें लीं। तस्वीरों के लिए फोन को सही ढंग से पकड़ने में उन्हें 20 सेकंड का समय लगा।

क्रिकेट की बात करें तो लाबुशेन का दिन अच्छा रहा। हीट की ओर से नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 23 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 30 रन बनाए। हालांकि, जोएल पेरिस के हाथों उन्हें अपना विकेट गंवाना पड़ा।
हीट ने लेबुशेन और उनके कुछ अन्य बल्लेबाजों के प्रयासों के दम पर तीन विकेट के नुकसान पर 214 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके बाद हीट ने स्टार्स को 15.1 ओवर में 111 रन पर आउट कर दिया। मिशेल स्वेपसन हीट के स्टार गेंदबाज थे। माइकल नेसर और जेवियर बार्टलेट को भी दो-दो विकेट मिले।
जहां तक लाबुशेन का सवाल है, वह अब पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं, जो 14 दिसंबर को पर्थ स्टेडियम में शुरुआती गेम के साथ शुरू होगी।












Click it and Unblock the Notifications