Video: दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज की आवाज में हिंदी गाना सुन चकरा जाएगा दिमाग, अश्विन ने जमकर लिए मजे

टीम इंडिया ने गुरुवार, 4 जनवरी को केपटाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में दूसरे और अंतिम टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऐतिहासिक जीत हासिल की। ये जीत आयोजन स्थल पर भारत की पहली जीत भी थी। इसके साथ ही क्रिकेट इतिहास में सबसे छोटे टेस्ट मैच का एक नया रिकॉर्ड भी बना, लेकिन रविचंद्रन अश्विन ने बिना मैच खेले ही फैंस का दिल जीत लिया।

मैदान के बाहर रहकर अश्विन ने किया फैन का मनोरंजन
दरअसल, दौरे पर आई टीम ने दूसरे टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में रणनीतिक बदलाव किए, जिसमें रविचंद्रन अश्विन की जगह रवींद्र जड़ेजा और शार्दुल ठाकुर की जगह मुकेश कुमार को शामिल किया गया। अश्विन के नहीं खेलने के बावजूद, वह मैदान के बाहर फैन का मनोरंजन करने में कामयाब रहे।

Makhaya Ntini, Ravichandran Ashwin

मखाया एंटिनी के साथ रविचंद्रन अश्विन ने की ऑफ-फील्ड मस्ती
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वायरल वीडियो में अश्विन को दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मखाया एंटिनी के साथ हल्की-फुल्की बातचीत करते हुए देखा जा सकता है, एंटिनी यहां सुपरस्पोर्ट की प्रसारण टीम का हिस्सा थे। अश्विन ने मजाक में एनटिनी से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के फैंस के लिए कुछ कहने को कहा।

एनटिनी के रिएक्शन ने अश्विन को हंसी में लोटपोट कर दिया, क्योंकि एनटिनी ने प्रसिद्ध बॉलीवुड गाना गाकर सुनाया।अश्विन ने एनटिनी से कहा, 'यह सीएसके फैंस के लिए है, आप उन्हें हैलो कह सकते हैं।' जवाब में एंटिनी ने प्रसिद्ध बॉलीवुड गाना, 'कभी-कभी मेरे दिल में ख्याल आता है' गाना शुरू कर दिया। एनटिनी ने जिस तरह से गाना गाया, उससे अश्विन हंस पड़े और वह अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

वहीं अश्विन खुद को 2023 के आईसीसी पुरुष टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार की दौड़ में बने हुए हैं। चेन्नई में जन्मे स्पिनर चार नामांकित व्यक्तियों में से एकमात्र भारतीय क्रिकेटर हैं, इस लिस्ट में मुख्य रूप से ऑस्ट्रेलियाई स्टार का दबदबा है, जिन्होंने 2023 में ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जीत दर्ज की है। लिस्ट में अश्विन के अलावा उस्मान ख्वाजा, ट्रैविस हेड और जो रूट हैं।


ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024 में कब, कहां और कैसे देख सकेंगे LIVE मैच, इस पिच पर होगी भारत-पाक की भिड़ंत

2023 में अश्विन के असाधारण प्रदर्शन में सात टेस्ट मैचों में 41 विकेट लेना शामिल है, जिसमें बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में असाधारण प्रदर्शन शामिल है, जहां उन्होंने चार मैचों में 35 विकेट लिए थे। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए अश्विन का तीसरा नामांकन है, इससे पहले उन्होंने 2016 में यह पुरस्कार जीता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+