T20 World Cup 2024 में कब, कहां और कैसे देख सकेंगे LIVE मैच, इस पिच पर होगी भारत-पाक की भिड़ंत
T20 World Cup 2024 Schedule: टी20 वर्ल्ड कप इस साल वेस्टइंडीज और यूएसए में खेला जाएगा। आईसीसी ने वर्ल्ड कप के लिए फुल शेड्यूल जारी कर दिया है। इस टूर्नामेंट में पहली बार 20 टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 01 जून को यूएसए और कनाडा के बीच खेला जाएगा। आइए जानते हैं टूर्नामेंट में भारत के मैच कब, कहां खेल जाएंगे और मैच का लाइव टेलीकास्ट कब, कहां देख सकेंगे।
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कब, कहां खेले जाएंगे भारत के मैच
भारत टी20 विश्व कप 2024 के दौरान 9 जून को न्यूयॉर्क में पाकिस्तान से भिड़ेगा। भारत और पाकिस्तान का ये मैच आइजनहावर पार्क (Eisenhower Park New York) में खेला जाएगा। भारत अपने अभियान की शुरुआत करने के लिए 5 जून को न्यूयॉर्क में आयरिश टीम से भिड़ेगा।

पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद 12 जून को न्यूयॉर्क में संयुक्त राज्य अमेरिका का सामना करेगा, और फिर भारत अपने अंतिम ग्रुप स्टेज गेम में कनाडा का सामना करने के लिए फ्लोरिडा जाएगा। भारत के सभी मैच रात 8:30 बजे से खेले जाएंगे।
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के मैच कहां देख सकेंगे?
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सभी मैच स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर देख सकेंगे। स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर वर्ल्ड कप का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। इसके अलावा आप टी20 वर्ल्ड कप का लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार ऐप पर देख पाएंगे।
टी20 विश्व कप 2024 के लिए कौन-सी टीम किस ग्रुप में
टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारत को ग्रुप ए में पाकिस्तान, अमेरिका, कनाडा और आयरलैंड के साथ रखा गया है।ग्रुप बी में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया, स्कॉटलैंड और ओमान को रखा गया। ग्रुप सी में न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, युगांडा और पापुआ न्यू गिनी को शामिल किया गया है, जबकि ग्रुप डी में दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश, नीदरलैंड और नेपाल को रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications