Dhoni के दोस्त की पार्टी का 100 फीसदी स्ट्राइक रेट, लोकसभा चुनाव में दर्ज की धमाकेदार जीत
लोकसभा चुनावों के रिजल्ट आने के बाद एनडीए की सरकार बनती हुई नजर आ रही है। ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के टिकट से दो पूर्व भारतीय क्रिकेटर जीत दर्ज कर लोकसभा पहुंचे हैं। कीर्ति आजाद और युसूफ पठान दोनों टीएमसी के टिकट पर सांसद बने हैं।
महेंद्र सिंह धोनी राजनीति से दूरी बनाकर रखते हैं और चुनावों में भी उनकी कोई खास दिलचस्पी नहीं रहती। हालांकि वह वोट डालने जरुर निकले थे, उनका वीडियो भी वायरल हुआ था। इस बीच धोनी के एक दोस्त की पार्टी ने चुनावों में हाथ आजमाया और जीत भी दर्ज की है।

यहाँ बात की जा रही है झारखण्ड में बीजेपी की सहयोगी पार्टी AJSU की, जिसके मुखिया सुदेश महतो हैं और वह महेंद्र सिंह धोनी के दोस्त भी हैं। कई बार वह माही के साथ नज़र आए हैं। इसके अलावा वह धोनी के साथ क्रिकेट भी खेल चुके हैं। महतो की पार्टी को जीत मिली है।
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी के खास दोस्त सुदेश महतो की पार्टी से चन्द्र प्रकाश चौधरी ने चुनाव लड़ा था। गिरिडीह सीट से उन्होंने झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार को पराजित कर दिया और लोकसभा का सफर तय किया। धोनी के फ्रेंड की पार्टी ने महज एक सीट पर चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज कर ली। उनकी पार्टी का स्ट्राइक रेट 100 का रहा है।
जब महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी, तो सुदेश की प्रतिक्रिया भी देखने को मिली थी। उन्होंने कहा था कि अगला धोनी फिर कभी नहीं आने वाला है। माही के साथ वह कई बार अलग-अलग मौकों पर साथ दिखे हैं। सुदेश 24 साल पहले ही विधायक बन गए थे।












Click it and Unblock the Notifications