महेंद्र सिंह धोनी बनाम मिताली राज, 232 ODI के बाद किसका बेहतर रिकॉर्ड, कौन रहा आगे
Mahendra Singh Dhoni vs Mithali Raj: भारतीय टीम में कई दिग्गज कप्तान हुए हैं, जिन्होंने अपनी लीडरशिप से छाप छोड़ने के अलावा बल्ले से भी उचित योगदान दिया है। पुरुष टीम में महेंद्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया को सफेद गेंद सीरीज की तीनों आईसीसी ट्रॉफी जिताने में अपना अहम योगदान दिया था।
उसी तरह महिला क्रिकेट टीम की बात करें, तो भारत को मिताली राज जैसी दिग्गज कप्तानी मिलीं। उनकी कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने दो बार एकदिवसीय वर्ल्ड कप के फाइनल तक का सफर तय किया था। हालांकि भारतीय टीम को उसमें जीत दर्ज करने का मौका नहीं मिला था।

धोनी और मिताली दोनों ने अपनी टीमों के लिए बल्ले से भी उचित योगदान दिया था। बैटिंग में उन्होंने अपना जलवा दिखाते हुए गेंदबाजों का काम मुश्किल कर दिया था। मिताली राज ने एकदिवसीय क्रिकेट में कुल 232 मैच खेले थे और धोनी ने 350 मैचों में शिरकत की थी। ऐसे में मिताली और धोनी दोनों के 232 मैचों के आंकड़ों का अध्ययन करके जानने का प्रयास किया गया है कि आगे कौन रहा।
मिताली राज के आंकड़े
भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान ने अपने एकदिवसीय क्रिकेट में 232 मुकाबले खेले थे। 211 पारियों में उन्होंने बल्लेबाजी की और 57 बार नॉट आउट भी रहीं। उनके बल्ले से 7805 रन आए थे। मिताली राज ने 7 शतक जमाए और 64 फिफ्टी जमाई। इस दौरान नाबाद 125 रन उनका बेस्ट स्कोर रहा और 50.68 के औसत से ये रन आए।
महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड
धोनी ने करियर में 350 वनडे खेले थे लेकिन यहाँ उनके 232 मैचों के आंकड़े ही देखे गए हैं। उन्होंने इस दौरान 204 पारियों में बल्लेबाजी की और 59 बार नॉट आउट रहे। उन्होंने कुल 7603 रन बनाए थे। माही के बल्ले से 9 शतकीय पारियां आई और 49 अर्धशतक भी देखने को मिले। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 183 रन था। माही का औसत 52.43 रहा है।
माही और मिताली में कौन आगे
यहाँ दोनों प्लेयर्स के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है। कुछ मामलों में मिताली आगे है, तो धोनी भी कुछ मामलों में आगे हैं। मिताली रनों और अर्धशतकों में धोनी से आगे हैं। दूसरी तरफ धोनी शतकों और औसत के हिसाब से आगे हैं। यहाँ धोनी को आगे इसलिए कहा जा सकता है क्योंकि उन्होंने मिताली की तरह टॉप ऑर्डर में बैटिंग नहीं की, बैटिंग में धोनी ने 7 पारियां कम खेली हैं।












Click it and Unblock the Notifications