LSG vs RR: लंबे इंतजार के बाद राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस, 3 बदलाव के साथ उतरी टीमें

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का 63वां मैच मुंबई के ब्रॉबोर्न स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां पर प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिये लखनऊ सुपरजाएंटस की टीम का सामना राजस्थान रॉयल्स से हो रहा है। जहां लखनऊ सुपरजाएंटस की टीम 16 अंकों के साथ अंकतालिका में दूसरे पायदान पर काबिज है और इस मैच में जीत हासिल कर प्लेऑफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन सकती है, तो वहीं पर राजस्थान रॉयल्स की टीम 14 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर काबिज है। वह इस मैच में जीत हासिल कर प्लेऑफ में क्वालिफाई करने वाली वर्चुअली दूसरी टीम बन जायेगी।

IPL 2022
Photo Credit: Twitter/IPL

हालांकि अगर राजस्थान रॉयल्स की टीम को हार का सामना करना पड़ा तो उसके लिये चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेला जाने वाला आखिरी लीग मैच नॉकआउट बन जायेगा जिसमें उसे हर हाल में जीत की दरकार होगी। राजस्थान की टीम खुद को पैनिक से बचाना चाहेगी और लखनऊ के खिलाफ ही जीत हासिल कर अपनी दावेदारी मजबूत करना चाहेगी।

और पढ़ें: थॉमस कप में भारत ने खत्म की इंडोनेशिया की बादशाहत, 14 बार के चैम्पियन को रौंद जीता 'बैडमिंटन का विश्वकप'

Recommended Video

    IPL 2022:LSG vs RR, जीत के साथ प्लेऑफ में एंट्री पर होगी दोनों टीमों की नजर | वनइंडिया हिंदी

    ब्रॉबोर्न की पिच की बात करें तो यहां पर काफी घास नजर आ रही है, जिसका दोनों टीमें फायदा उठाती हुई नजर आ सकती हैं। यह पिच काफी ठोस है जिसका मतलब है कि तेज गेंदबाजों को यहां काफी मदद मिलती नजर आयेगी। इसी को देखते हुए लखनऊ के कप्तान केएल राहुल पहले गेंदबाजी करना चाहते थे हालांकि राजस्थान रॉयल्स की टीम के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीता तो पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

    टॉस जीतने के बाद कप्तान संजू सैमसन ने कहा कि बल्लेबाजी करना हमारी ताकत रही है तो हम वही करना चाहेंगे। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस मैच में 2 बदलाव किये हैं और प्लेइंग 11 में जेम्स नीशम, ओबेड मकॉय को रैसी वान डार दुसैं और कुलदीप सेन की जगह मौका दिया है। वहीं पर लखनऊ सुपरजाएंटस की टीम ने भी प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया हैं और रवि बिश्नोई की जगह करण शर्मा को मौका दिया है।

    और पढ़ें: थॉमस कप में भारत ने रचा इतिहास तो कायल हुए खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, बताया कितना मिलेगा इनाम

    लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक (डब्ल्यू), केएल राहुल (सी), दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या, आयुष बडोनी, मार्कस स्टोइनिस, जेसन होल्डर, मोहसिन खान, रवि बिश्नोई, दुश्मंता चमीरा, अवेश खान।

    राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (w/c), देवदत्त पडिक्कल, जेम्स नीशम, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, ओबेड मैककॉय।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+