लखनऊ सुपर जायंट्स से रिलीज खिलाड़ी का छलका दर्द, कहा बिना बताये बाहर कर दिया
आईपीएल के आगामी सीजन से पहले कई टीमों ने कई खिलाड़ियों को रिलीज किया है। मनीष पांडे लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा थे लेकिन इस बार उनको रिलीज कर दिया गया है। शायद उनका कम स्ट्राइक रेट इसके पीछे एक बड़ा कारण हो सकता है। टीम से बाहर होने के बाद मनीष पांडे का कहना है कि उनको बताया नहीं गया था और फ्रेंचाइजी से बात भी नहीं हुई थी। पांडे ने कहा कि रिलीज लिस्ट की घोषणा वाले दिन ही उनको इस बारे में पता चला था।

संजू सैमसन के लिए मनीष पांडे का बयान
भारतीय टीम में खुद की जगह नहीं बनने को लेकर पांडे ने कहा कि इसके लिए मैं दुखी हूँ लेकिन भारतीय टीम में जो लोग जितने भी मैच खेल रहे हैं, उनके लिए मुझे ख़ुशी है। संजू अच्छा कर रहा था इसलिए मुझे लगता है कि उसको गेम खेलना चाहिए था और उसने खेला। व्यक्तिगत तौर पर मैं और ज्यादा खेलते हुए खुद को उच्चतम स्तर पर साबित करना चाहता हूँ। दुर्भाग्य रहा है कि ऐसा नहीं हो पाया।
खुद के स्ट्राइक रेट पर बोले मनीष पांडे
जब कम स्ट्राइक रेट को लेकर पांडे से सवाल किया गया तब उन्होंने कहा कि मैं ऐसा व्यक्ति हूं जो विकेट पर थोड़ा समय बिताना पसंद करता है। जब मैं सेट हो जाता हूं, तो बड़े शॉट के लिए जाता हूँ। इसलिए मैं ऐसे ही खेलता रहा हूं। निश्चित रूप से कुछ दिन ऐसे भी होते हैं जब बल्लेबाजी आपके हिसाब से नहीं होती और बल्ले से रन नहीं आते हैं।












Click it and Unblock the Notifications