GT vs LSG, Pitch Weather Report: आज के IPL में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच-वेदर रिपोर्ट
GT vs LSG, Pitch Weather Report: आईपीएल (IPL) के मैच नंबर 21 में केएल राहुल (KL Rahul) की लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) रविवार 7 अप्रैल को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शुभमन गिल (Shubman gill) की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस (GT) से भिड़ेगी। मैच से पहले लखनऊ की पिच और वेदर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं, जोकि आपकी एलएसजी बनाम जीटी मैच की ड्रीम-11 टीम के लिए गेम चेंजर हो सकती है।
एलएसजी तीन मैचों में से दो जीत के साथ चौथे स्थान पर है, इस सीज़न में लगातार तीसरी जीत दर्ज करने के लिए घरेलू मैदान पर परिचित परिस्थितियों का फायदा उठाना चाहेगा। दूसरी ओर, जीटी का नए कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में अब तक मिश्रित अभियान रहा है, जिसमें उसने दो गेम जीते और दो हारकर अंक तालिका में सातवें स्थान पर कब्जा कर लिया है।

लखनऊ में बारिश बनेगी विलेन?
उत्तर प्रदेश की राजधानी के मौसम की बात करें तो रविवार शाम को लखनऊ में मौसम गर्म रहेगा। शहर का तापमान 32°C के आसपास रहने का पूर्वानुमान है। इसके अलावा ह्यूमिडिटी का स्तर 18 प्रतिशत रहेगा, जबकि मध्यम हवा की गति 10 किमी/घंटा रहेगी। अच्छी बात ये है कि मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है।
बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी?
आईपीएल में भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में एलएसजी और पीबीकेएस के बीच आखिरी मैच एक हाई स्कोरिंग गेम था। तो रविवार को भी कुछ ऐसी ही उम्मीद रहेगी। इकाना स्टेडियम के ट्रैक से पिछले कुछ मैचों में तेज गेंदबाजों को मदद मिली है। इस स्थान पर लक्ष्य का पीछा करना कठिन हो सकता है।
ये भी पढ़ें- GT vs LSG Dream11 Today: IPL में आज के मैच की ये है धांसू ड्रीम XI टीम, हर खिलाड़ी करेगा प्वाइंट्स की बारिश
लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम: क्विंटन डी कॉक, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, नवीन-उल-हक, मयंक यादव, मणिमारन सिद्धार्थ, शमर जोसेफ, दीपक हुडा, अमित मिश्रा, कृष्णप्पा गौतम, एश्टन टर्नर, प्रेरक मांकड़, काइल मेयर्स, मैट हेनरी, मोहसिन खान, युद्धवीर सिंह चरक, अरशद खान, अर्शिन कुलकर्णी।
गुजरात टाइटंस टीम: रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), केन विलियमसन, साई सुदर्शन, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, दर्शन नालकंडे, मोहित शर्मा, शरथ बीआर, संदीप वॉरियर, अभिनव मनोहर, मानव सुथार, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मैथ्यू वेड, डेविड मिलर, जयंत यादव, शाहरुख खान, जोशुआ लिटिल, कार्तिक त्यागी, स्पेंसर जॉनसन, सुशांत मिश्रा।












Click it and Unblock the Notifications